रेलवे बोर्ड ने रांची मंडल के रांची- हटिया- बालसिरिंग रेल खंड में तीसरी और चौथी लाइन के लिए अंतिम लोकेशन सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी है। यह सर्वेक्षण 14 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी लागत 33.60 लाख रुपए तय की गई है। इस खंड में रोजाना कई यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। नई तीसरी और चौथी लाइन बनने से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, संचालन आसान होगा और ट्रेनों का समय पर चलना सुनिश्चित होगा। रेलवे ने बताया कि यह सर्वेक्षण भविष्य में रेलवे की आधुनिक और बेहतर अवसंरचना तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बालसिरिंग में ट्रेनों का मेंटेनेंस होगा संभव : जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि राउरकेला की ओर से आने वाली ट्रेनों को हटिया-रांची मार्ग पर अलग लाइन मिलेगी, जिससे ट्रेनें समय पर चलेंगी और लेट नहीं होंगी। इस नई व्यवस्था से बालसिरिंग में भी ट्रेनों का रख-रखाव किया जा सकेगा। यात्रियों के लिए यह सुविधा बहुत लाभकारी होगी, क्योंकि हटिया-रांची मार्ग पर ट्रेनों का संचालन और बेहतर होगा। रेलवे बोर्ड ने रांची मंडल के रांची- हटिया- बालसिरिंग रेल खंड में तीसरी और चौथी लाइन के लिए अंतिम लोकेशन सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी है। यह सर्वेक्षण 14 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी लागत 33.60 लाख रुपए तय की गई है। इस खंड में रोजाना कई यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। नई तीसरी और चौथी लाइन बनने से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, संचालन आसान होगा और ट्रेनों का समय पर चलना सुनिश्चित होगा। रेलवे ने बताया कि यह सर्वेक्षण भविष्य में रेलवे की आधुनिक और बेहतर अवसंरचना तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बालसिरिंग में ट्रेनों का मेंटेनेंस होगा संभव : जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि राउरकेला की ओर से आने वाली ट्रेनों को हटिया-रांची मार्ग पर अलग लाइन मिलेगी, जिससे ट्रेनें समय पर चलेंगी और लेट नहीं होंगी। इस नई व्यवस्था से बालसिरिंग में भी ट्रेनों का रख-रखाव किया जा सकेगा। यात्रियों के लिए यह सुविधा बहुत लाभकारी होगी, क्योंकि हटिया-रांची मार्ग पर ट्रेनों का संचालन और बेहतर होगा।


