लखनऊ के हजरतगंज इलाके में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। हजरत गंज वजीर हसन रोड निवासी आदर्श अवस्थी (26 वर्ष) बीटेक का छात्र है। इसके साथ ही वो सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था। वह कोचिंग भी पढ़ता था। पुलिस ने बताया कि परिवार में पिता स्वेद कुमार अवस्थी जो सेतु निगम में कार्यरत हैं। माता और एक छोटा भाई हैं। घटना के समय पिता आदर्श की नानी के लिए खाना लेकर अस्पताल गए थे। नानी एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं और आदर्श की मां वहीं उनके पास रुकी हुई थीं। पिता गए थे नानी को खाना देने घर पर आदर्श अकेला था। जब पिता रात में लौटे, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां आदर्श फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


