सालों से बंद चीनी मिलों के शुरू होने की उम्मीद

सालों से बंद चीनी मिलों के शुरू होने की उम्मीद

हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी सरकार की घोषणा के बाद जिले में सालों से बंद पड़े चीनी मिलों के शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे किसानों के साथ साथ आमजनों में भी खुशी है। इसी के तहत नगर विधायक माधव आनंद ने बिहार सरकार में गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान से बुधवार को उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर अपने मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़ी लोहट चीनी मिल एवं रैयाम चीनी मिल की शुरुआत करने के लिए विस्तृत रुप से चर्चा की। विधायक माधव आनंद ने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास भी है कि लोहट चीनी मिल शुरु होने से मधुबनी विधानसभा क्षेत्र-36 के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। चीनी मिलों के चालू हो जाने से पलायन भी रुकेगी व यहां के युवाओं को क्षेत्र में ही रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी सरकार की घोषणा के बाद जिले में सालों से बंद पड़े चीनी मिलों के शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे किसानों के साथ साथ आमजनों में भी खुशी है। इसी के तहत नगर विधायक माधव आनंद ने बिहार सरकार में गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान से बुधवार को उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर अपने मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़ी लोहट चीनी मिल एवं रैयाम चीनी मिल की शुरुआत करने के लिए विस्तृत रुप से चर्चा की। विधायक माधव आनंद ने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास भी है कि लोहट चीनी मिल शुरु होने से मधुबनी विधानसभा क्षेत्र-36 के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। चीनी मिलों के चालू हो जाने से पलायन भी रुकेगी व यहां के युवाओं को क्षेत्र में ही रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *