सीवान में घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। डीएम ने ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
डीएम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंडेन (IOCL) के 30 वितरकों के पास 12,873 सिलेंडर, भारत गैस (BPCL) के 10 वितरकों के पास 4,866 सिलेंडर और हिंदुस्तान गैस (HPCL) के 8 वितरकों के पास 2,137 सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिले की कुल 48 गैस एजेंसियों के पास 19,876 घरेलू गैस सिलेंडर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों को गैस कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है और होम डिलीवरी भी लगातार जारी है। ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत पर DM की जांच डीएम ने महाराजगंज अनुमंडल स्थित शकुंतला गैस एजेंसी के मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि एजेंसी द्वारा गैस की ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलने पर स्वयं मौके पर जाकर जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद, एजेंसी के मालिक और कर्मियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीएम ने सख्त चेतावनी दी कि जिले में गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी गैस एजेंसी संचालकों और कर्मियों को आगाह किया कि निर्धारित मूल्य से अधिक पर सिलेंडर बेचने या किसी भी अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारियों को छापेमारी का दिया निर्देश उन्होंने यह भी बताया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और औचक छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। गैस एजेंसियों के स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीएम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूले जाने की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। सीवान में घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। डीएम ने ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
डीएम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंडेन (IOCL) के 30 वितरकों के पास 12,873 सिलेंडर, भारत गैस (BPCL) के 10 वितरकों के पास 4,866 सिलेंडर और हिंदुस्तान गैस (HPCL) के 8 वितरकों के पास 2,137 सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिले की कुल 48 गैस एजेंसियों के पास 19,876 घरेलू गैस सिलेंडर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों को गैस कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है और होम डिलीवरी भी लगातार जारी है। ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत पर DM की जांच डीएम ने महाराजगंज अनुमंडल स्थित शकुंतला गैस एजेंसी के मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि एजेंसी द्वारा गैस की ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलने पर स्वयं मौके पर जाकर जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद, एजेंसी के मालिक और कर्मियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीएम ने सख्त चेतावनी दी कि जिले में गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी गैस एजेंसी संचालकों और कर्मियों को आगाह किया कि निर्धारित मूल्य से अधिक पर सिलेंडर बेचने या किसी भी अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारियों को छापेमारी का दिया निर्देश उन्होंने यह भी बताया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और औचक छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। गैस एजेंसियों के स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीएम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूले जाने की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।