मानसी सीएचसी में 17 महिलाओं की नसबंदी:सीएचसी प्रभारी बोले- पूरे शीतकाल तक अभियान जारी रहेगा

मानसी सीएचसी में 17 महिलाओं की नसबंदी:सीएचसी प्रभारी बोले- पूरे शीतकाल तक अभियान जारी रहेगा

खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को 17 महिलाओं का सफल नसबंदी किया गया। यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले विशेष शिविर के तहत की गई। मानसी सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि महिलाओं के सफल नसबंदी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत आशा और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी प्रखंड के सभी पंचायतों के गांवों में जाकर महिलाओं को पहले से जानकारी देते हैं। इसके बाद शिविर लगाकर नसबंदी किया जाता है। बंध्याकरण के बाद महिलाओं को दवा और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्हें एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है। डॉ. राजीव रंजन ने यह भी बताया कि एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के माध्यम से प्रसिद्ध डॉक्टर गुलासरोवर ने इन महिलाओं का सफल नसबंदी किया है। सीएचसी प्रभारी ने जानकारी दी कि यह अभियान पूरे शीतकाल में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल सके। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को 17 महिलाओं का सफल नसबंदी किया गया। यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले विशेष शिविर के तहत की गई। मानसी सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि महिलाओं के सफल नसबंदी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत आशा और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी प्रखंड के सभी पंचायतों के गांवों में जाकर महिलाओं को पहले से जानकारी देते हैं। इसके बाद शिविर लगाकर नसबंदी किया जाता है। बंध्याकरण के बाद महिलाओं को दवा और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्हें एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है। डॉ. राजीव रंजन ने यह भी बताया कि एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के माध्यम से प्रसिद्ध डॉक्टर गुलासरोवर ने इन महिलाओं का सफल नसबंदी किया है। सीएचसी प्रभारी ने जानकारी दी कि यह अभियान पूरे शीतकाल में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *