गोरखपुर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस, स्काउट गाइड और अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से दिव्यांग जनों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हिस्सों से दिव्यांग लोग शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र ओझा ने उन्हें समाज में सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ज्ञानेंद्र ओझा ने उपस्थित दिव्यांग जनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल और शाल वितरित किए। इससे न केवल उन्हें शारीरिक सुरक्षा मिली बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता भी प्रदर्शित हुई। प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर दी जागरूकता
ज्ञातव्य है कि इस अवसर पर दिव्यांग जनों को प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं और उनके अधिकारों के संबंध में लीफलेट भी वितरित किए गए। इस प्रयास का उद्देश्य दिव्यांगों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति पूरी तरह जागरूक करना था। समाज में दिव्यांगों के सम्मान और अधिकारों पर जोर
कार्यक्रम के दौरान ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि दिव्यांगों के हित और सम्मान के लिए समाज के सभी लोग आगे आएं। उन्होंने कहा कि समाज को यह सुनिश्चित करना होगा कि दिव्यांग जनों को उचित सम्मान और समाज में समान अवसर प्राप्त हों।


