सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस:बिजनौर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्प अर्पित किए

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस:बिजनौर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्प अर्पित किए

बिजनौर में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। पदाधिकारियों ने बाबा साहब की संविधान निर्माण में अहम भूमिका, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को याद किया। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी, नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद, नगीना विधायक मनोज पारस, नगीना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी (पूर्व जज) मनोज कुमार और सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व बिजनौर के SIR प्रभारी डॉ. रमेश तोमर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता के पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने जोर दिया कि समाजवादी पार्टी उन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक राम अवतार सैनी ने SIR अभियान को लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोई भी पात्र मतदाता SIR फॉर्म भरने से वंचित न रहे। पूर्व जज मनोज कुमार ने कहा कि SIR प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फील्ड में जाकर जनता को सही जानकारी और मार्गदर्शन देने की सलाह दी, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे। जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस हमें उन सभी नागरिकों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है जिन्हें न्याय, समानता और सम्मान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस अवसर पर राशिद हुसैन, जमील अंसारी, डॉ. रहमान, शमशाद अंसारी, मेराज चेयरमैन, मदन सैनी, प्रभा चौधरी, जावेद अख्तर, पंडित लोकेश भारद्वाज, दिनेश चौधरी, शिवकुमार यादव, शिवकुमार गोस्वामी, कमलेश भूय्यार, सतपाल सिंह, शहजाद आलम अंसारी, राधा सैनी और चौधरी दारा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। डॉ शफीक अहमद वीरेंद्र सिंह प्रधान पंकज अग्रवाल उमेश कुमार शिवकुमार गोस्वामी वाल्मीकि चौधरी ओम प्रकाश सिंह साइम राजा रुहुल इस्लाम अखलाक पप्पू बीके कश्यप महमूद कस्सार नमन प्रधान संसार चौधरी नईम मकरानी मनोज राजपूत आबिद खान शेख इरशाद मोमिन खान शमशाद रशीद रफीक अहमद नाजिम खान इकबाल कुरैशी फरहान खान काशिफ खान सुधीर कुमार केसर अली कसिम कुरैशी अजीब राणा डॉ योगेंद्र चौधरी मुकेश कुमार यादव शेर सिंह भूय्यार सुभाष विश्वकर्मा शाहिद हुसैन डॉ वीरेंद्र कुमार सैनी देवानंद भूय्यार अफजल उल हक विजयपाल प्रधान औरंगजेब सलमान कुरेशी डॉ कल्वे जाफर इकबाल कुरैशी अयूब अंसारी वसीम अंसारी शिवम सैनी दानवती पाल महेश चौहान विषम सिंह व अहमद खिज़र खान आदि उपस्थित थे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *