लखीसराय | रामगढ़ चौक प्रखंड में मुहर्रम के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। थाना अध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ रामगढ़ चौक, बिहटा, नंदनामा समेत कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। शनिवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा ताजिया निकाले जाने के दौरान हर जगह पुलिस की मौजूदगी रही। थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी गांवों में जाकर स्थिति की जानकारी ली गई। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। रात में गश्ती के दौरान हर गांव और चौराहे पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे खुद भी रात की गश्ती में शामिल रहेंगे। लखीसराय | रामगढ़ चौक प्रखंड में मुहर्रम के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। थाना अध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ रामगढ़ चौक, बिहटा, नंदनामा समेत कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। शनिवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा ताजिया निकाले जाने के दौरान हर जगह पुलिस की मौजूदगी रही। थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी गांवों में जाकर स्थिति की जानकारी ली गई। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। रात में गश्ती के दौरान हर गांव और चौराहे पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे खुद भी रात की गश्ती में शामिल रहेंगे।
No tags for this post.