चांदी के दाम आज यानी 3 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार ये आज 3,504 रुपए बढ़कर 1,78,684 रुपए हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,75,180 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं 10 ग्राम सोना 957 रुपए महंगा होकर 1,28,550 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोना 1,27,593 रुपए का था। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹52,388 और चांदी ₹92,667 महंगी हुई 3 बड़े कारण, जिससे सोने में तेजी 1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। जब बड़े बैंक लगातार खरीदते हैं तो बाजार में सोने की मांग बनी रहती है और कीमत ऊपर जाती है। 2. क्रिप्टो से सोने की ओर रुख: क्रिप्टो में इस समय काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में कुछ निवेशक पैसा सोने में लगा रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान भारत में शेयर बाजार से कम रिटर्न ने भी सोने को आकर्षक बना दिया। 3. शादी के सीजन से डिमांड: शादियों का सीजन शुरू होने से भी सोने की डिमांड बढ़ गई है। इस साल ₹1 लाख 35 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 1 लाख 85 हजार रुपए प्रति किलो तक जा सकती है। ——————————————————— बिजनेस ये जुड़ी ये खबर भी पढ़े रुपया सबसे निचले स्तर पर आया, 90.05 तक गिरा, विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे रुपया आज यानी 3 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। PTI के अनुसार आज डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 के स्तर पर ओपन हुआ। इससे पहले मंगलवार को ये 89.96 रुपए पर बंद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें
चांदी ₹1.79 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंची:आज ₹3,504 महंगी हुई; सोना ₹957 बढ़कर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ


