मैनपुरी में सिख समाज ने प्रकाश उत्सव मनाया:महिला-पुरुष और बच्चों ने प्रभात फेरी में लिया भाग

मैनपुरी में सिख समाज ने प्रकाश उत्सव मनाया:महिला-पुरुष और बच्चों ने प्रभात फेरी में लिया भाग

मैनपुरी में सिख समाज द्वारा प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला, पुरुष और बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से बैंड-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। सिख समाज के छोटे बच्चे हाथों में ध्वज लेकर सबसे आगे चल रहे थे। प्रभात फेरी के दौरान सिख समाज की महिलाएं गुरुवाणी के भजन गा रही थीं। यह फेरी शहर के चौक तक पहुंची, जहां पहुंचने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। राहगीरों और ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को भी सिख समाज की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में देर शाम गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *