दरभंगा में आज बदमाशों ने मारपीट की है। दुकान के अंदर घुसकर धारदार हथियार के हमला कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें जिला शांति समिति के सदस्य नसीम अख्तर उर्फ दुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए। वे वार्ड संख्या 24 के निवासी हैं। मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किलाघाट स्थित मीर मंजन मुहल्ले का है। नसीम अख्तर अपनी मुहल्ले की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे, जिनमें से एक युवक अचानक दुकान के अंदर घुस आया और तेज धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। आंख और माथे पर गहरे जख्म है। घटना के समय दुकान पर उनके साथ एक दोस्त भी मौजूद था। पीड़ित नसीम अख्तर ने बताया कि हमले के समय उन्होंने आत्मरक्षा में विरोध किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। हड़बड़ी में आरोपी अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया। नसीम अख्तर ने आरोप लगाया कि हमला नशेडिय़ों ने किया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार बैठकों में नशा कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। उनका मानना है कि इसी का विरोध करने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती, खासकर 112 की गाड़ी की मौजूदगी रहती, तो नशा कारोबारियों में डर बना रहता। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नसीम अख्तर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि आरोपी दुकान में प्रवेश कर सीधे हमला करता है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में आज बदमाशों ने मारपीट की है। दुकान के अंदर घुसकर धारदार हथियार के हमला कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें जिला शांति समिति के सदस्य नसीम अख्तर उर्फ दुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए। वे वार्ड संख्या 24 के निवासी हैं। मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किलाघाट स्थित मीर मंजन मुहल्ले का है। नसीम अख्तर अपनी मुहल्ले की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे, जिनमें से एक युवक अचानक दुकान के अंदर घुस आया और तेज धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। आंख और माथे पर गहरे जख्म है। घटना के समय दुकान पर उनके साथ एक दोस्त भी मौजूद था। पीड़ित नसीम अख्तर ने बताया कि हमले के समय उन्होंने आत्मरक्षा में विरोध किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। हड़बड़ी में आरोपी अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया। नसीम अख्तर ने आरोप लगाया कि हमला नशेडिय़ों ने किया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार बैठकों में नशा कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। उनका मानना है कि इसी का विरोध करने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती, खासकर 112 की गाड़ी की मौजूदगी रहती, तो नशा कारोबारियों में डर बना रहता। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नसीम अख्तर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि आरोपी दुकान में प्रवेश कर सीधे हमला करता है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


