मऊ के सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पर्व मनाया गया। इस दौरान मंदिर स्थित सरोवर पर 11,000 दीपक जलाए गए। जिससे पूरा परिसर रोशन हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शामिल हुए। जिन्होंने पूजा-अर्चना भी की। देखिए 3 तस्वीरें… बताते चले की शाम से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लग रहा वहीं शाम के वक्त काफी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद नजर आई। देव दीपावली के अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। उनकी बनाई रंगोलियों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अनुमान के मुताबिक, एक लाख से अधिक लोगों ने इस देव दीपावली में हिस्सा लिया। मंदिर परिसर और सरोवर रोशनी से जगमग थे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे और कोतवाल अनिल कुमार सिंह सहित कई महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात थीं। देव दीपावली के इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ भाजपा नेता सूरज राय, प्रवीण गुप्ता और सत्यमित्र सिंह सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।


