भोजपुर में महिलाएं बोलीं- सरकारी योजनाओं ने हमें आत्मनिर्भर बनाया:भाजपा विधायक बोले- केंद्र, राज्य सरकार ने महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण किया

‘सरकार की योजनाओं ने हम लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। अब हम लोग समाज और देश के विकास में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आभारी हैं। आज हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।’ ये बातें बभनगांवा पंचायत की महिलाओं ने कही। दरअसल, सोमवार को गलचौर और सिन्हा मंडल के पकरी पंचायत के चंदा में महिला जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे थे। विधायक ने जनसंपर्क कार्यक्रम में मौजूद जीविका समूह की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कई काम किए हैं। महिलाएं आज घर की चारदीवारी से निकलकर समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों ने आत्मनिर्भर बनकर बिहार और देश के विकास में अहम योगदान दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में साइकिल, पोशाक और पुस्तक योजना जैसी पहलों से बेटियों की शिक्षा में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। विधायक ने कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत जीविका समूह की बहनों के खातों में 10 हजार रुपए की सहायता राशि भेजी जा चुकी है। आगे उन्हें रोजगार के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की संयुक्त पहल से महिलाओं का कायाकल्प हो गया है और अब योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं। कार्यक्रम में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, मंडल संयोजक प्रशांत सिंह, मुन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, टुनटुन बिंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष उज्जवल सिंह, संगीता देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, रीना देवी, बीरबहादुर, सुधीर कुमार, रामबाबू पांडेय, सत्यदेव सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं और जीविका दीदियां मौजूद थीं। ‘सरकार की योजनाओं ने हम लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। अब हम लोग समाज और देश के विकास में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आभारी हैं। आज हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।’ ये बातें बभनगांवा पंचायत की महिलाओं ने कही। दरअसल, सोमवार को गलचौर और सिन्हा मंडल के पकरी पंचायत के चंदा में महिला जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे थे। विधायक ने जनसंपर्क कार्यक्रम में मौजूद जीविका समूह की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कई काम किए हैं। महिलाएं आज घर की चारदीवारी से निकलकर समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों ने आत्मनिर्भर बनकर बिहार और देश के विकास में अहम योगदान दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में साइकिल, पोशाक और पुस्तक योजना जैसी पहलों से बेटियों की शिक्षा में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। विधायक ने कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत जीविका समूह की बहनों के खातों में 10 हजार रुपए की सहायता राशि भेजी जा चुकी है। आगे उन्हें रोजगार के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की संयुक्त पहल से महिलाओं का कायाकल्प हो गया है और अब योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं। कार्यक्रम में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, मंडल संयोजक प्रशांत सिंह, मुन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, टुनटुन बिंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष उज्जवल सिंह, संगीता देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, रीना देवी, बीरबहादुर, सुधीर कुमार, रामबाबू पांडेय, सत्यदेव सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं और जीविका दीदियां मौजूद थीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *