शामली की संस्था 21 लावारिस अस्थियां विसर्जन को हरिद्वार रवाना:अंतिम यात्रा सेवा ट्रस्ट ने बेसहारा लोगों की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं

शामली की संस्था 21 लावारिस अस्थियां विसर्जन को हरिद्वार रवाना:अंतिम यात्रा सेवा ट्रस्ट ने बेसहारा लोगों की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं

शामली से ‘अंतिम यात्रा सेवा ट्रस्ट’ की टीम 21 लावारिस और बेसहारा व्यक्तियों की अस्थियों के विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना हुई है। ये अस्थियां उन अज्ञात लोगों की हैं जिनका अंतिम संस्कार ट्रस्ट द्वारा पहले ही किया जा चुका था।ट्रस्ट के सदस्य इन अस्थियों को गंगा घाट पर विसर्जित करेंगे। खंद्रावली निवासी पंडित सचिन शर्मा मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। यह कार्य ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। अंतिम यात्रा सेवा ट्रस्ट’ (अजय संगल की टीम) शामली जनपद में बेसहारा और लावारिस व्यक्तियों के शवों का अंतिम संस्कार कराता रहा है। इन अस्थियों को महीनों या सालों तक सुरक्षित रखा जाता है, ताकि उनका विधिवत विसर्जन किया जा सके। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार, उनका उद्देश्य सभी मृतकों का अंतिम संस्कार रीति-रिवाज के अनुसार सुनिश्चित करना है। आज विसर्जित की जा रही अस्थियों का हिंदू और मुस्लिम दोनों संस्कृतियों के अनुसार सम्मानपूर्वक विसर्जन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *