भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में शाहनवाज हुसैन की पत्नी रेणु हुसैन और बेटे अरबाज़ हुसैन व अदीब हुसैन भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान रेणु हुसैन ने प्रधानमंत्री को अपनी रचनात्मकता का परिचायक स्वरूप एक काव्यसंग्रह भेंट किया। पूरे विश्व में भारत का गौरव हैं प्रधानमंत्री इस अवसर पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री से सपरिवार मिलने का अनुभव “अत्यंत आत्मीय और हृदयस्पर्शी” रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की प्रगति और सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे पूरे विश्व में भारत का गौरव हैं और हर देशवासी के दिल में उनकी विशेष जगह है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना और उनके स्नेह को पाना हर किसी की दिली ख्वाहिश होती है। यह मुलाकात और उनके आशीर्वाद हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद ख़ास और यादगार रही। हमने इसे अपने जीवन की सुंदर यादों में हमेशा संजोकर रखा है। मोदी सरकार ने देश को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि मोदी सरकार ने देश को हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत तेज़ी से प्रगति कर रहा है, देश ने विश्व पटल पर अपनी ताक़त का लोहा मनवाया है और आम जनता का जीवन खुशहाल हुआ है। उनके नेतृत्व ने भारत को समर्थ, सक्षम और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी परिवार के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके प्रयासों की सराहना की। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच वार्ता और गहन विचार-विमर्श देखने को मिला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में शाहनवाज हुसैन की पत्नी रेणु हुसैन और बेटे अरबाज़ हुसैन व अदीब हुसैन भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान रेणु हुसैन ने प्रधानमंत्री को अपनी रचनात्मकता का परिचायक स्वरूप एक काव्यसंग्रह भेंट किया। पूरे विश्व में भारत का गौरव हैं प्रधानमंत्री इस अवसर पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री से सपरिवार मिलने का अनुभव “अत्यंत आत्मीय और हृदयस्पर्शी” रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की प्रगति और सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे पूरे विश्व में भारत का गौरव हैं और हर देशवासी के दिल में उनकी विशेष जगह है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना और उनके स्नेह को पाना हर किसी की दिली ख्वाहिश होती है। यह मुलाकात और उनके आशीर्वाद हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद ख़ास और यादगार रही। हमने इसे अपने जीवन की सुंदर यादों में हमेशा संजोकर रखा है। मोदी सरकार ने देश को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि मोदी सरकार ने देश को हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत तेज़ी से प्रगति कर रहा है, देश ने विश्व पटल पर अपनी ताक़त का लोहा मनवाया है और आम जनता का जीवन खुशहाल हुआ है। उनके नेतृत्व ने भारत को समर्थ, सक्षम और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी परिवार के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके प्रयासों की सराहना की। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच वार्ता और गहन विचार-विमर्श देखने को मिला।


