पटना, किशनगंज समेत 10 शहरों में छाया कोहरा:8 जिलों में 11 डिग्री पहुंचा पारा; भागलपुर सबसे ठंडा, यहां 8 डिग्री तापमान

पटना, किशनगंज समेत 10 शहरों में छाया कोहरा:8 जिलों में 11 डिग्री पहुंचा पारा; भागलपुर सबसे ठंडा, यहां 8 डिग्री तापमान

बिहार में दिसंबर की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह-शाम में लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। कई जिलों में घना कोहरा छाने लगा है। गुरुवार को पटना, बेगूसराय, किशनगंज, बेतिया, बगहा. गोपालगंज समेत 10 से ज्यादा शहरों में कोहरा छाया है। 8 जिलों में 11 डिग्री तक पारा पहुंच गया है। 24 घंटे में भागलपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दूसरे और तीसरे सप्ताह में सर्दी अपने चरम पर पहुंच सकती है। राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। खासकर उत्तर बिहार के जिलों में विजिबिलिटी सुबह के समय काफी कम हो जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक सुबह और शाम के समय कोहरा बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, अभी शीतलहर जैसी गंभीर स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 20 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिसंबर के तीसरे सप्ताह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। वहीं, दूसरे सप्ताह में कई जिलों के न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस या उससे कम पहुंच सकता है। अंतिम सप्ताह में शीतलहर चलने की संभावना है। पछुआ हवा का असर बढ़ रहा है मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि, प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है, जिसका असर पड़ रहा है। इसकी वजह से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रही है। 20 दिसंबर के बाद स्थिति बदल सकती है। पटना में सबसे ज्यादा, भागलपुर में सबसे कम तापमान राजधानी पटना में भी ठंड बढ़ रही है। सुबह के समय कोहरा छाए रह रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में पटना में भी पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है। भागलपुर जिले में ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। खासकर भागलपुर के सबौर का तापमान राज्य में सबसे कम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं औरंगाबाद में भी सर्दी तेज हो गई है और यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार में दिसंबर की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह-शाम में लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। कई जिलों में घना कोहरा छाने लगा है। गुरुवार को पटना, बेगूसराय, किशनगंज, बेतिया, बगहा. गोपालगंज समेत 10 से ज्यादा शहरों में कोहरा छाया है। 8 जिलों में 11 डिग्री तक पारा पहुंच गया है। 24 घंटे में भागलपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दूसरे और तीसरे सप्ताह में सर्दी अपने चरम पर पहुंच सकती है। राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। खासकर उत्तर बिहार के जिलों में विजिबिलिटी सुबह के समय काफी कम हो जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक सुबह और शाम के समय कोहरा बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, अभी शीतलहर जैसी गंभीर स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 20 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिसंबर के तीसरे सप्ताह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। वहीं, दूसरे सप्ताह में कई जिलों के न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस या उससे कम पहुंच सकता है। अंतिम सप्ताह में शीतलहर चलने की संभावना है। पछुआ हवा का असर बढ़ रहा है मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि, प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है, जिसका असर पड़ रहा है। इसकी वजह से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रही है। 20 दिसंबर के बाद स्थिति बदल सकती है। पटना में सबसे ज्यादा, भागलपुर में सबसे कम तापमान राजधानी पटना में भी ठंड बढ़ रही है। सुबह के समय कोहरा छाए रह रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में पटना में भी पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है। भागलपुर जिले में ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। खासकर भागलपुर के सबौर का तापमान राज्य में सबसे कम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं औरंगाबाद में भी सर्दी तेज हो गई है और यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *