सुरक्षा को ले जिले के बैंकों की बढ़ाई गई सुरक्षा

सुरक्षा को ले जिले के बैंकों की बढ़ाई गई सुरक्षा

पूर्णिया| जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 1 लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियम पालन करने के लिए भी कहा। सघन वाहन जांच के साथ-साथ पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान भी चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 23 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी कर 25.500 लीटर विदेशी शराब एवं 6.25 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सूचना जारी कर जानकारी दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पूर्णिया| जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न बैंकों का पड़ताल और जांच की। पुलिस पदाधिकारियों ने बैंकों में लगी सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा संबंधित जांच की। इमर्जेंसी में किस तरह से बैंक में व संस्थान में कोई बड़ी घटना से बचा जा सकता है इससे संबंधित विषय पर भी पड़ताल की गई। वहीं बैंकों में सुरक्षा की कमी को देखते हुए बैंक कर्मी को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बैंक में कार्यरत कर्मियों को इमरजेंसी में कैसे घटना से निपटना है इसकी जानकारी दी गई। वहीं बैंक में आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पूर्णिया पुलिस की जिले के सभी बैंकों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नजर बनी हुई है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई है। पूर्णिया| विश्वविद्यालय के रिसर्च सेल इंचार्ज सुमित सिंघा से शोधार्थियों के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात कर विश्वविद्यालय में शोध की गतिविधियों को तेज करने पर चर्चा की। इस दौरान शोधार्थी रवि गुप्ता ने विश्वविद्यालय की उन्नति में शोध की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि पिछले काफी समय से परिसर में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार आयोजित नहीं हुए हैं।शोधार्थियों ने मांग की कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल की तर्ज पर विषयवार सेमिनार और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक रुचि बढ़े और वे महाविद्यालयों की ओर आकर्षित हों। शिष्टमंडल ने रिसर्च सेल में मूलभूत सुविधाओं जैसे प्रॉपर वेंटिलेशन, इनवर्टर, कंप्यूटर-प्रिंटर, बायोमेट्रिक सिस्टम, दैनिक समाचार पत्र और शोध पत्रिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी। पूर्णिया| कड़ाके की ठंड देखते ही ग्रीन पूर्णिया के सदस्य गांव और बस्तियों में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं। बीते तीन दिनों में ग्रीन पूर्णिया ने मानव सेवा के लिए 250 जरूरत मंदों के बीच कंबल का वितरण किया है। शुक्रवार को ग्रीन पूर्णिया के सदस्य संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सह भाजपा नेता और भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता की अगुवाई में अरुण साह के फॉर्म हाउस कसबा स्थित फुलवरिया पहुंचे। जहां इन लोगों ने नगर परिषद क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया।इस मौके भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि उनका और उनकी पूरी टीम नरसेवा ही नारायण सेवा के भाव में है। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में लोगों के काम आना ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि ग्रीन पूर्णिया की टीम उनके और उनकी धर्मपत्नी पिंकी गुप्ता की अगुवाई में लोगों की सेवा करती रहेगी। रानीपतरा| पुलिस ने रामपुर नगर के समीप छापेमारी कर एक ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर टेम्पो को रोका और तलाशी ली। तलाशी में रॉयल स्टैग 750 एमएल की 18 बोतलें और इम्पीरियल ब्लू 750 एमएल की 16 बोतलें, कुल 25.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रौतारा, कटिहार निवासी मो. तशरीफ के रूप में हुई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूर्णिया| जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 1 लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियम पालन करने के लिए भी कहा। सघन वाहन जांच के साथ-साथ पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान भी चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 23 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी कर 25.500 लीटर विदेशी शराब एवं 6.25 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सूचना जारी कर जानकारी दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पूर्णिया| जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न बैंकों का पड़ताल और जांच की। पुलिस पदाधिकारियों ने बैंकों में लगी सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा संबंधित जांच की। इमर्जेंसी में किस तरह से बैंक में व संस्थान में कोई बड़ी घटना से बचा जा सकता है इससे संबंधित विषय पर भी पड़ताल की गई। वहीं बैंकों में सुरक्षा की कमी को देखते हुए बैंक कर्मी को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बैंक में कार्यरत कर्मियों को इमरजेंसी में कैसे घटना से निपटना है इसकी जानकारी दी गई। वहीं बैंक में आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पूर्णिया पुलिस की जिले के सभी बैंकों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नजर बनी हुई है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई है। पूर्णिया| विश्वविद्यालय के रिसर्च सेल इंचार्ज सुमित सिंघा से शोधार्थियों के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात कर विश्वविद्यालय में शोध की गतिविधियों को तेज करने पर चर्चा की। इस दौरान शोधार्थी रवि गुप्ता ने विश्वविद्यालय की उन्नति में शोध की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि पिछले काफी समय से परिसर में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार आयोजित नहीं हुए हैं।शोधार्थियों ने मांग की कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल की तर्ज पर विषयवार सेमिनार और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक रुचि बढ़े और वे महाविद्यालयों की ओर आकर्षित हों। शिष्टमंडल ने रिसर्च सेल में मूलभूत सुविधाओं जैसे प्रॉपर वेंटिलेशन, इनवर्टर, कंप्यूटर-प्रिंटर, बायोमेट्रिक सिस्टम, दैनिक समाचार पत्र और शोध पत्रिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी। पूर्णिया| कड़ाके की ठंड देखते ही ग्रीन पूर्णिया के सदस्य गांव और बस्तियों में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं। बीते तीन दिनों में ग्रीन पूर्णिया ने मानव सेवा के लिए 250 जरूरत मंदों के बीच कंबल का वितरण किया है। शुक्रवार को ग्रीन पूर्णिया के सदस्य संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सह भाजपा नेता और भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता की अगुवाई में अरुण साह के फॉर्म हाउस कसबा स्थित फुलवरिया पहुंचे। जहां इन लोगों ने नगर परिषद क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया।इस मौके भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि उनका और उनकी पूरी टीम नरसेवा ही नारायण सेवा के भाव में है। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में लोगों के काम आना ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि ग्रीन पूर्णिया की टीम उनके और उनकी धर्मपत्नी पिंकी गुप्ता की अगुवाई में लोगों की सेवा करती रहेगी। रानीपतरा| पुलिस ने रामपुर नगर के समीप छापेमारी कर एक ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर टेम्पो को रोका और तलाशी ली। तलाशी में रॉयल स्टैग 750 एमएल की 18 बोतलें और इम्पीरियल ब्लू 750 एमएल की 16 बोतलें, कुल 25.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रौतारा, कटिहार निवासी मो. तशरीफ के रूप में हुई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *