गलत तरीके से जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के मामले की एसडीओ ने की जांच

गलत तरीके से जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के मामले की एसडीओ ने की जांच

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रतापपुर प्रखंड में फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रखंड में कुल 15835 जन्म प्रमाण-पत्र गलत तरीके से बनाए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि प्रखंड के बभने पंचायत में 4431,जोगियारा मे 5047 एवं रामपुर पंचायत में 6357 जन्म प्रमाण-पत्र फर्जी तरह से बने हैं।आरोप है कि यह प्रमाण पत्र बभने व जोगियारा के पंचायत सचिव अक्षयवट चौबे एवं रामपुर के पंचायत सेवक यदुनंन्दन सिंह के द्वारा बनाया गया है। फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के मामले में बुधवार को चतरा अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम जांच- पड़ताल के लिए प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां पर बनाये गये जन्म प्रमाण-पत्र की सूची को जांच किया गया जिसमें 15835 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के मामला सामने आया। इस प्रक्रिया में बभने व जोगियारा के पंचायत सचिव अक्षयवट चौबै एवं रामपुर पंचायत के पंचायत सचिव यदुनंन्दन सिंह से पूछताछ की गई। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र बनाने का मामला बडा़ ही गलत है। इस मामले को गहनता से जांच किया जा रहा है। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने एवं बनाने मे संलिप्त लोगो पर प्राथमिक दर्ज की जाएगी। भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रतापपुर प्रखंड में फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रखंड में कुल 15835 जन्म प्रमाण-पत्र गलत तरीके से बनाए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि प्रखंड के बभने पंचायत में 4431,जोगियारा मे 5047 एवं रामपुर पंचायत में 6357 जन्म प्रमाण-पत्र फर्जी तरह से बने हैं।आरोप है कि यह प्रमाण पत्र बभने व जोगियारा के पंचायत सचिव अक्षयवट चौबे एवं रामपुर के पंचायत सेवक यदुनंन्दन सिंह के द्वारा बनाया गया है। फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के मामले में बुधवार को चतरा अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम जांच- पड़ताल के लिए प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां पर बनाये गये जन्म प्रमाण-पत्र की सूची को जांच किया गया जिसमें 15835 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के मामला सामने आया। इस प्रक्रिया में बभने व जोगियारा के पंचायत सचिव अक्षयवट चौबै एवं रामपुर पंचायत के पंचायत सचिव यदुनंन्दन सिंह से पूछताछ की गई। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र बनाने का मामला बडा़ ही गलत है। इस मामले को गहनता से जांच किया जा रहा है। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने एवं बनाने मे संलिप्त लोगो पर प्राथमिक दर्ज की जाएगी।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *