संजोग समिति का जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आदर्श गार्डन में आज से

सागर | संजोग समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 20 और 21 दिसंबर को आदर्श गार्डन मोतीनगर में होने जा रहा है। इस वर्ष पत्रिका में भारतवर्ष से 1000 से अधिक युवक-युवतियों की प्रविष्टि शामिल हुई है। समिति के अध्यक्ष राकेश जैन निश्चय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम में संगीत और संचालन के लिए जबलपुर से कलाकारों की टीम सागर आई है और अपनी प्रस्तुति देकर युवक-युवतियों का मंच से परिचय कराती है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा। 12:30 बजे परिचय पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *