सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (SKV) ने तेलंगाना सरकार के साथ एमओयू साइन करने के बाद 10,000 करोड़ रुपए के इंटीग्रेटेड टाउनशिप की योजना का ऐलान किया है। यह प्रोजेक्ट हैदराबाद में 500 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसमें रहने, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और खेल की सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। यह एमओयू तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के दौरान हुआ। हाल में सलमान खान भी तेलंगाना पहुंचे थे। सलमान खान शनिवार को हैदराबाद में इंडियन सुपर क्रॉस रेसिंग लीग इवेंट में शामिल हुए। SKV के मुताबिक, इस टाउनशिप में ऑफिस और दुकानें साथ होंगी। इसके अलावा ब्रांडेड रेसिडेंस, लग्जरी होटल, हाई-एंड रिटेल जोन और बड़ा एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स भी होगा। प्रोजेक्ट में खेल और मनोरंजन की सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसमें चैम्पियनशिप लेवल का गोल्फ कोर्स, रेस कोर्स, शूटिंग रेंज और कई इंटरनेशनल लेवल की स्पोर्ट्स फैसिलिटीज शामिल होंगी। इसके साथ ही एक मॉडर्न फिल्म स्टूडियो भी बनाया जाएगा। इससे तेलंगाना को मीडिया और एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन का बड़ा सेंटर बनाने में मदद मिलेगी। यह प्रोजेक्ट एक वर्ल्ड-क्लास डेस्टिनेशन के रूप में देखा जा रहा है। इससे राज्य में रोजगार के मौके बढ़ेंगे, टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और शहरी विकास के लक्ष्यों को भी मजबूती मिलेगी। बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे सलमान सलमान खान क वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म सिकंदर में देखा गया था। अब वो जल्द ही डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे। बैटल ऑफ गलवान 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है। जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। ये जंग 15,000 फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई थी। इसमें सलमान के अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखेंगे। फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया देंगे।


