सहरसा नगर निगम ने शुरू की अलाव व्यवस्था:बढ़ती ठंड से लोगों को राहत देने के लिए चौक-चौराहों पर जलावन उपलब्ध

सहरसा नगर निगम ने शुरू की अलाव व्यवस्था:बढ़ती ठंड से लोगों को राहत देने के लिए चौक-चौराहों पर जलावन उपलब्ध

सहरसा में बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर निगम ने आम लोगों, विशेषकर जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को सदर अस्पताल सहित शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर जलावन गिराकर अलाव जलाए गए। इस पहल से ठंड से परेशान राहगीरों, मरीजों के परिजनों, रिक्शा चालकों और बेघर लोगों को काफी सहूलियत मिली है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि ठंड के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने जानकारी दी कि शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर अलाव की संख्या और स्थानों में बढ़ोतरी की जाएगी। नगर निगम की टीम नियमित रूप से अलाव स्थलों की निगरानी कर रही है, ताकि जलावन की कमी न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ठंड के इस मौसम में अलाव की व्यवस्था से उन्हें बड़ी राहत मिल रही है। सहरसा में बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर निगम ने आम लोगों, विशेषकर जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को सदर अस्पताल सहित शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर जलावन गिराकर अलाव जलाए गए। इस पहल से ठंड से परेशान राहगीरों, मरीजों के परिजनों, रिक्शा चालकों और बेघर लोगों को काफी सहूलियत मिली है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि ठंड के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने जानकारी दी कि शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर अलाव की संख्या और स्थानों में बढ़ोतरी की जाएगी। नगर निगम की टीम नियमित रूप से अलाव स्थलों की निगरानी कर रही है, ताकि जलावन की कमी न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ठंड के इस मौसम में अलाव की व्यवस्था से उन्हें बड़ी राहत मिल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *