साध्वी प्राची बोलीं- मोहम्मद मदनी का नारको टेस्ट हो:’नो बेल, नो जेल’ कर 72 हूरों से मेल कराएं; देवबंद को बताया आतंक का अड्डा

मुज़फ्फरनगर में हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महमूद मदनी जैसे लोगों का नार्को टेस्ट कराया जाए। इसके बाद सरकार इन्हें ‘नो जेल, नो बेल’ के तहत सीधे 72 हूरों से मिलवा दे। साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि महमूद मदनी हिंदुस्तान का खा रहे हैं। बंटवारे के समय उनकी आबादी मात्र 6% थी, जो आज 30% हो गई है। फिर भी यह कह रहे हैं कि हमारा शोषण हो रहा है। हिंदुस्तान में रहकर, यहां की सुविधाएं लेकर, जनसंख्या बढ़ाकर ये लोग शोषण का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “महमूद मदनी देवबंद में आतंकवाद का अड्डा बहुत समय से चला रहे हैं। सरकार को जांच कराके इस पर तुरंत ताला लगा देना चाहिए। मदनी युवाओं को भड़काकर ‘गजवा-ए-हिंद’ का सपना देख रहा है और देश को बांटने की साजिश रच रहा है। सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों पर तुरंत ‘नो जेल, नो बेल’ की कार्रवाई करे।” साध्वी प्राची सोमवार को मुज़फ्फरनगर में गीता जयंती के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, आज गीता जयंती है। कुरुक्षेत्र वाले महाराज दयानंद जी पूरे देश में गीता का संदेश दे रहे हैं। मेरा सरकारों से निवेदन है कि स्कूलों और कॉलेजों में छोटी बच्चियों और बेटियों को गीता का पाठ अवश्य कराया जाए। इससे बच्चों में साहस बढ़ेगा और वे धार्मिक मूल्यों से जुड़ेंगी। उन्होंने आगे कहा— भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता के 18 अध्याय सुनाए थे। उस समय भी राक्षस थे और आज भी आसुरी शक्तियां मौजूद हैं। आतंकवादी भी उसी राक्षसी प्रवृत्ति के हैं। हिंदुस्तान का खाएंगे, पर दिल पाकिस्तान में रहेगा—यह राक्षसी प्रवृत्ति है। ऐसे लोगों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। एजेंसियां भले न करें, पर नार्को टेस्ट से सब सामने आ जाएगा। इसके बाद सरकार ‘नो जेल, नो बेल’ के तहत ऐसी ताकतों पर कड़ी कार्रवाई करे। साध्वी ने दोहराया कि महमूद मदनी देवबंद में लंबे समय से आतंक का अड्डा चला रहा है। वह युवाओं को भड़काकर गजवा-ए-हिंद बनाने का सपना देख रहा है, देश को बांटने की बड़ी साजिश रच रहा है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करते हुए इसे ‘नो जेल, नो बेल’ के तहत कठोर दंड दिया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *