पटना में इंजीनियर के घर रेड, 7.56 लाख कैश मिले:सोने-चांदी के गहने भी जब्त; 5 बैंक अकाउंट, एक लॉकर की जांच जारी

पटना में इंजीनियर के घर रेड, 7.56 लाख कैश मिले:सोने-चांदी के गहने भी जब्त; 5 बैंक अकाउंट, एक लॉकर की जांच जारी

पटना में शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर संजीव कुमार के ठिकानों पर रेड की। छापेमारी के दौरान साढ़े 7 लाख रुपए कैश और ज्वेलरी मिली है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये कार्रवाई की गई। इसमें उनकी संपत्ति आय के स्रोतों से 44% अधिक पाई गई है। टीम ने संजीव कुमार के पटना स्थित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कंकड़बाग के इंदिरा नगर स्थित आवास और हज भवन के पास उनके ऑफिस में ये रेड की गई। इस कार्रवाई में DSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम ने सुबह से ही अभियान चलाया। हालांकि रात 10 बजे के बाद टीम ने इस रेड की जानकारी दी है। छापेमारी की कुछ तस्वीरें देखिए…. जब्त किए गए पेपर्स को खंगाल रही टीम निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के DSP संजय कुमार ने बताया कि ‘संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कांड संख्या 93/25 दर्ज किया गया था। न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद यह छापेमारी की गई।’ अधिकारियों का मानना है कि बरामद संपत्ति और निवेश का आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद और बढ़ सकता है। इन सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। पटना में शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर संजीव कुमार के ठिकानों पर रेड की। छापेमारी के दौरान साढ़े 7 लाख रुपए कैश और ज्वेलरी मिली है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये कार्रवाई की गई। इसमें उनकी संपत्ति आय के स्रोतों से 44% अधिक पाई गई है। टीम ने संजीव कुमार के पटना स्थित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कंकड़बाग के इंदिरा नगर स्थित आवास और हज भवन के पास उनके ऑफिस में ये रेड की गई। इस कार्रवाई में DSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम ने सुबह से ही अभियान चलाया। हालांकि रात 10 बजे के बाद टीम ने इस रेड की जानकारी दी है। छापेमारी की कुछ तस्वीरें देखिए…. जब्त किए गए पेपर्स को खंगाल रही टीम निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के DSP संजय कुमार ने बताया कि ‘संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कांड संख्या 93/25 दर्ज किया गया था। न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद यह छापेमारी की गई।’ अधिकारियों का मानना है कि बरामद संपत्ति और निवेश का आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद और बढ़ सकता है। इन सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *