दिल्ली में सोमवार की शाम कार में हुए भीषण विस्फोट के बाद बिहार में भी पुलिस मुख्यालय द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हो गया। देर रात एसपी मनीष ने खुद बेगूसराय की सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच की थी। सभी यात्रियों की जांच कर रहे सुरक्षा कर्मी मंगलवार से रेलवे स्टेशन पर सभी यात्री के सामानों की सघन जांच की जा रही है। बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर जितने भी यात्री आ रहे हैं और जा रहे हैं, सभी के सामानों की एक-एक कर जांच रेल पुलिस की टीम कर रही है। जिससे कहीं कोई खतरा नहीं हो। ट्रेन में बैठे यात्रियों की भी हो रही जांच आरपीएफ और जीआरपी के सभी कर्मी न केवल प्लेटफार्म पर सघन जांच कर रहे हैं, बल्कि ट्रेनों में भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में जितने भी वाहन आ रहे हैं, सभी की गहन तलाशी ली जा रही है। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार, स्टैंड साइड एवं पूर्वी द्वार पर भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली धमाका के बाद बिहार में प्रशासन हाई अलर्ट में बेगूसराय के आरपीएफ इंस्पेक्टर-सह-पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया की आज बिहार विधान सभा चुनाव और दिल्ली में हुए बम धमाका के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी की टीम द्वारा बेगूसराय स्टेशन पर एहतियातन सुरक्षा जांच और चेकिंग किया जा रहा है। अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन तैनात हम लोग स्टेशन पर पहले भी लगातार जांच और यात्रियों की सुरक्षा सुविधा के लिए तत्पर रहे हैं। अब अलर्ट जारी किया गया है तो विशेष रूप से सघन जांच किए जा रहे हैं। हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारा उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा करना है, उनके सुरक्षा और यातायात में सुविधा के लिए हम सब लगातार तत्पर हैं। दिल्ली में सोमवार की शाम कार में हुए भीषण विस्फोट के बाद बिहार में भी पुलिस मुख्यालय द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हो गया। देर रात एसपी मनीष ने खुद बेगूसराय की सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच की थी। सभी यात्रियों की जांच कर रहे सुरक्षा कर्मी मंगलवार से रेलवे स्टेशन पर सभी यात्री के सामानों की सघन जांच की जा रही है। बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर जितने भी यात्री आ रहे हैं और जा रहे हैं, सभी के सामानों की एक-एक कर जांच रेल पुलिस की टीम कर रही है। जिससे कहीं कोई खतरा नहीं हो। ट्रेन में बैठे यात्रियों की भी हो रही जांच आरपीएफ और जीआरपी के सभी कर्मी न केवल प्लेटफार्म पर सघन जांच कर रहे हैं, बल्कि ट्रेनों में भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में जितने भी वाहन आ रहे हैं, सभी की गहन तलाशी ली जा रही है। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार, स्टैंड साइड एवं पूर्वी द्वार पर भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली धमाका के बाद बिहार में प्रशासन हाई अलर्ट में बेगूसराय के आरपीएफ इंस्पेक्टर-सह-पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया की आज बिहार विधान सभा चुनाव और दिल्ली में हुए बम धमाका के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी की टीम द्वारा बेगूसराय स्टेशन पर एहतियातन सुरक्षा जांच और चेकिंग किया जा रहा है। अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन तैनात हम लोग स्टेशन पर पहले भी लगातार जांच और यात्रियों की सुरक्षा सुविधा के लिए तत्पर रहे हैं। अब अलर्ट जारी किया गया है तो विशेष रूप से सघन जांच किए जा रहे हैं। हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारा उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा करना है, उनके सुरक्षा और यातायात में सुविधा के लिए हम सब लगातार तत्पर हैं।


