पार्टी कार्यालय में चुनाव, रोमा भारती निर्विरोध राजद जिलाध्यक्ष निर्वाचित

पार्टी कार्यालय में चुनाव, रोमा भारती निर्विरोध राजद जिलाध्यक्ष निर्वाचित

सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी मो. बदरे आलम बदर की अध्यक्षता में कर्पूरी आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई। संचालन जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने की। समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रोमा भारती का नाम जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया। इसका समर्थन सर्वप्रथम हसनपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम एवं प्रदेश महासचिव मो. फैजुर रहमान फैज ने की। तदोपरांत वहां मौजूद डेलीगेटों एवं राजद के प्रमुख नेताओं ने ताली बजाकर व हाथ उठा कर रोमा भारती के नाम का समर्थन किया। इस प्रकार रोमा भारती निर्विरोध राजद जिलाध्यक्ष समस्तीपुर निर्वाचित हुई। वहां मौजूद डेलीगेटों ने माला, बुके तथा मोमेंटो से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया । इससे पूर्व रोमा भारती का नाम राजद जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित करते समय स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रोमा भारती का विगत कार्यकाल जिलाध्यक्ष के रूप में बेहद संतोषप्रद रहा है। इन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की है तथा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ख्याल रखा है। अतः एक बार पुनः इन्हें ही राजद जिलाध्यक्ष की कमान मिलनी चाहिए। निर्वाचित जिलाध्यक्ष रोमा भारती को बधाई देते पार्टी कार्यकर्ता। सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी मो. बदरे आलम बदर की अध्यक्षता में कर्पूरी आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई। संचालन जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने की। समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रोमा भारती का नाम जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया। इसका समर्थन सर्वप्रथम हसनपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम एवं प्रदेश महासचिव मो. फैजुर रहमान फैज ने की। तदोपरांत वहां मौजूद डेलीगेटों एवं राजद के प्रमुख नेताओं ने ताली बजाकर व हाथ उठा कर रोमा भारती के नाम का समर्थन किया। इस प्रकार रोमा भारती निर्विरोध राजद जिलाध्यक्ष समस्तीपुर निर्वाचित हुई। वहां मौजूद डेलीगेटों ने माला, बुके तथा मोमेंटो से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया । इससे पूर्व रोमा भारती का नाम राजद जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित करते समय स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रोमा भारती का विगत कार्यकाल जिलाध्यक्ष के रूप में बेहद संतोषप्रद रहा है। इन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की है तथा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ख्याल रखा है। अतः एक बार पुनः इन्हें ही राजद जिलाध्यक्ष की कमान मिलनी चाहिए। निर्वाचित जिलाध्यक्ष रोमा भारती को बधाई देते पार्टी कार्यकर्ता।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *