रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले बल्लेबाज..

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले बल्लेबाज..

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने 97 गेंद में 73 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इस तरह उन्होंने वनडे करियर का अपना 59वां अर्द्धशतक ठोका। 

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए शानदार अर्द्धशतक लगाने वाले धाकड़ भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। मेजबान टीम के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 97 गेंद में 73 रन की पारी खेली, साथ ही श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी भी की।

शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए उन्होंने भारत की ओर से अपनी पारी के दौरान 2 शानदार छक्के लगाए और अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। दरअसल, मैच में लगाए गए पहले छक्के की बदौलत रोहित शर्मा SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ 150 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा ने सभी प्रारूप में SENA देशों के खिलाफ 156 मैच खेले हैं और कुल 151 छक्के लगाए हैं।

SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले एशियाई क्रिकेटर

खिलाड़ी देश मैच सिक्स
रोहित शर्मा भारत 156 151
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 171 113
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 139 105
एमएस धोनी भारत 175 83
विराट कोहली भारत 177 83

फिलहाल SENA देशों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर मार्टिन गुप्तिल के नाम है। मार्टिन गुप्तिल ने SENA देशों के खिलाफ सभी प्रारूपों में 250 मैच खेले और कुल 309 छक्के लगाए।

SENA देशों में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी देश मैच सिक्स
मार्टिन गुप्तिल न्यूजीलैंड 250 309
ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 307 286
इयोन मोर्गन इंग्लैंड 250 244
जोस बटलर इंग्लैंड 242 224
एबी डिविलियर्स साउथ अफ्रीका 275 205
डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 255 202

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 275 वनडे मैच में 346 छक्के लगाए हैं। इस मामले में टॉप पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं, जिनके नाम 398 वनडे में 346 छक्के हैं।

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी देश मैच सिक्स
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 398 351
रोहित शर्मा भारत 275 346
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 301 331
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 445 270
एमएस धोनी भारत 350 229

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *