मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में नकाबपोश अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर नीलमणि शर्मा के घर डकैती का प्रयास किया। रात 10 बजे के करीब हथियार से लैस 5 अपराधी पहुंचे। दरवाजे पर बैठे नीलमणि के पिता विनय कुमार शर्मा को नशीला पदार्थ सुंघाने का प्रयास किया। उन्हें बंधक बना लिया। शोर सुनकर प्रॉपर्टी डीलर बाहर निकले। दो अपराधियों ने उन पर पिस्टल तान दी और अंदर ले जाकर अलमारी खोलने को कहा। इस दौरान उन्होंने एक अपराधी को पकड़ लिया। दूसरे ने गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल में फंस गई। इसके बाद मारपीट करने लगे। हिम्मत दिखाते हुए विनय शर्मा ने लाठी से एक अपराधी पर वार दिया। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद सभी भाग गए। घटना खबड़ा शिव मंदिर के पास की है। किसी से कोई विवाद नहीं है पीड़ित नीलमणि शर्मा ने बताया सभी का चेहरा कवर था। पिस्टल में गोली फंसने से जान बच गई। प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करते हैं। इसी विवाद में ये घटना हुई है। हालांकि से किसी से मेरा कोई विवाद नहीं है और न ही किसी ने मुझे धमकी दी थी। सजी हुई थार से पहुंचे थे डकैत वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया अपराधी लाल रंग की थार से पहुंचे थे। गाड़ी को हाइवे किनारे लगा दिया था। कुछ बदमाश वहीं रुक गए। 4 डकैती करने पहुंचे थे। 2 घर के अदंर घुसे थे और 2 बाहर की खड़े थे। लोगों की भीड़ जुटने के बाद सभी गोबरसही की ओर भाग गए। गाड़ी सजी हुई थी। घटनास्थल से कारतूस जब्त डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि कुछ बदमाश एक घर में घुस गए थे। फायरिंग भी किया गया, लेकिन गोली अंदर फंस गई। मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में नकाबपोश अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर नीलमणि शर्मा के घर डकैती का प्रयास किया। रात 10 बजे के करीब हथियार से लैस 5 अपराधी पहुंचे। दरवाजे पर बैठे नीलमणि के पिता विनय कुमार शर्मा को नशीला पदार्थ सुंघाने का प्रयास किया। उन्हें बंधक बना लिया। शोर सुनकर प्रॉपर्टी डीलर बाहर निकले। दो अपराधियों ने उन पर पिस्टल तान दी और अंदर ले जाकर अलमारी खोलने को कहा। इस दौरान उन्होंने एक अपराधी को पकड़ लिया। दूसरे ने गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल में फंस गई। इसके बाद मारपीट करने लगे। हिम्मत दिखाते हुए विनय शर्मा ने लाठी से एक अपराधी पर वार दिया। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद सभी भाग गए। घटना खबड़ा शिव मंदिर के पास की है। किसी से कोई विवाद नहीं है पीड़ित नीलमणि शर्मा ने बताया सभी का चेहरा कवर था। पिस्टल में गोली फंसने से जान बच गई। प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करते हैं। इसी विवाद में ये घटना हुई है। हालांकि से किसी से मेरा कोई विवाद नहीं है और न ही किसी ने मुझे धमकी दी थी। सजी हुई थार से पहुंचे थे डकैत वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया अपराधी लाल रंग की थार से पहुंचे थे। गाड़ी को हाइवे किनारे लगा दिया था। कुछ बदमाश वहीं रुक गए। 4 डकैती करने पहुंचे थे। 2 घर के अदंर घुसे थे और 2 बाहर की खड़े थे। लोगों की भीड़ जुटने के बाद सभी गोबरसही की ओर भाग गए। गाड़ी सजी हुई थी। घटनास्थल से कारतूस जब्त डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि कुछ बदमाश एक घर में घुस गए थे। फायरिंग भी किया गया, लेकिन गोली अंदर फंस गई। मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
No tags for this post.