पटना के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले बिहार विधानसभा के प्रत्याशियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा हार की समीक्षा था। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की। मंगनी लाल मंडल ने तिरहुत अनुमंडल के तहत आने वाले पार्टी के नेताओं के साथ वन-टू वन बैठक कर यह जानने की कोशिश की कि आखिर पार्टी 2020 की तुलना में इतना पीछे कैसे हो गई। शिवहर समेत अन्य इलाकों से आए नेताओं ने अपना फीडबैक भी दिया। पार्टी चिन्ह पहनाकर सम्मानित किया गया बैठक के समापन के बाद, शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, पार्टी का प्रतीक चिन्ह पट्टा और टोपी पहनाकर यह सम्मान प्रदान किया गया। पार्टी द्वारा दिखाए गए भरोसे पर खरा उतरेंगे नवनीत कुमार झा ने आगे कहा कि वे पार्टी द्वारा उन पर दिखाए गए भरोसे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी को संगठित करने और जनता के हर सुख-दुख में शामिल रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पटना के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले बिहार विधानसभा के प्रत्याशियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा हार की समीक्षा था। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की। मंगनी लाल मंडल ने तिरहुत अनुमंडल के तहत आने वाले पार्टी के नेताओं के साथ वन-टू वन बैठक कर यह जानने की कोशिश की कि आखिर पार्टी 2020 की तुलना में इतना पीछे कैसे हो गई। शिवहर समेत अन्य इलाकों से आए नेताओं ने अपना फीडबैक भी दिया। पार्टी चिन्ह पहनाकर सम्मानित किया गया बैठक के समापन के बाद, शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, पार्टी का प्रतीक चिन्ह पट्टा और टोपी पहनाकर यह सम्मान प्रदान किया गया। पार्टी द्वारा दिखाए गए भरोसे पर खरा उतरेंगे नवनीत कुमार झा ने आगे कहा कि वे पार्टी द्वारा उन पर दिखाए गए भरोसे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी को संगठित करने और जनता के हर सुख-दुख में शामिल रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


