किशनगंज में 2.50 लाख घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार:टीम को देखते ही 1KM तक भागा; जमीन की मापी के लिए मांग रहा था रिश्वत

किशनगंज में 2.50 लाख घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार:टीम को देखते ही 1KM तक भागा; जमीन की मापी के लिए मांग रहा था रिश्वत

पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की है। सदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को मंगलवार सुबह 2 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी किशनगंज शहर के ब्लॉक ऑफिस गेट के पास स्थित अभिषेक होटल के पास हुई। इस खबर से प्रखंड कार्यालय और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। खगड़ा वार्ड नंबर-22 निवासी ओवेस अंसारी ने 30 नवंबर को पटना स्थित निगरानी ब्यूरो मुख्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन की नापी के लिए राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ने उनसे 2 लाख 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। ओवेस अंसारी ने बताया कि रिश्वत के बिना उनका काम नहीं हो रहा था और कर्मचारी लगातार दबाव बना रहा था। गिरफ्तारी के बाद की 3 तस्वीरें 7 सदस्यीय टीम ने ट्रैप की बनाई योजना शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। इसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निगरानी थाने में कांड संख्या 103/2025 दर्ज किया गया। पटना से DSP विनोद कुमार पांडे के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम किशनगंज पहुंची और शिकायतकर्ता ओवेस अंसारी से संपर्क कर ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार सुबह तय योजना के मुताबिक, ओवेस अंसारी ब्लॉक मुख्यालय के पास राजस्व कर्मचारी से मिले। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम को इसकी सूचना मिली। जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने 2 लाख 50 हजार रुपए नगद घूस के रूप में लिया और जाने लगा, तभी निगरानी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखकर 1 किलोमीटर भागा राजस्व कर्मचारी राजस्व कर्मचारी को पकड़े जाने की आशंका हुई तो वह भागने लगा। लगभग एक किलोमीटर तक 7 सदस्यीय टीम ने पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली और युवक से अभिषेक होटल के पास पूछताछ की। उसके बाद राजस्व कर्मचारी को सर्किट हाउस लाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के समय मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। शुरू में लोगों को समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। निगरानी DSP विनोद कुमार पांडे ने बताया कि, आरोपी कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे पटना ले जाया जा रहा है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की है। सदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को मंगलवार सुबह 2 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी किशनगंज शहर के ब्लॉक ऑफिस गेट के पास स्थित अभिषेक होटल के पास हुई। इस खबर से प्रखंड कार्यालय और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। खगड़ा वार्ड नंबर-22 निवासी ओवेस अंसारी ने 30 नवंबर को पटना स्थित निगरानी ब्यूरो मुख्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन की नापी के लिए राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ने उनसे 2 लाख 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। ओवेस अंसारी ने बताया कि रिश्वत के बिना उनका काम नहीं हो रहा था और कर्मचारी लगातार दबाव बना रहा था। गिरफ्तारी के बाद की 3 तस्वीरें 7 सदस्यीय टीम ने ट्रैप की बनाई योजना शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। इसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निगरानी थाने में कांड संख्या 103/2025 दर्ज किया गया। पटना से DSP विनोद कुमार पांडे के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम किशनगंज पहुंची और शिकायतकर्ता ओवेस अंसारी से संपर्क कर ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार सुबह तय योजना के मुताबिक, ओवेस अंसारी ब्लॉक मुख्यालय के पास राजस्व कर्मचारी से मिले। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम को इसकी सूचना मिली। जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने 2 लाख 50 हजार रुपए नगद घूस के रूप में लिया और जाने लगा, तभी निगरानी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखकर 1 किलोमीटर भागा राजस्व कर्मचारी राजस्व कर्मचारी को पकड़े जाने की आशंका हुई तो वह भागने लगा। लगभग एक किलोमीटर तक 7 सदस्यीय टीम ने पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली और युवक से अभिषेक होटल के पास पूछताछ की। उसके बाद राजस्व कर्मचारी को सर्किट हाउस लाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के समय मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। शुरू में लोगों को समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। निगरानी DSP विनोद कुमार पांडे ने बताया कि, आरोपी कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे पटना ले जाया जा रहा है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *