सिटी रिपोर्टर | नवादा बीते 15 दिन से बारिश आंधी और हल्की ठंड के बाद एकबार फिर से तापमान का लेवल चढ़ने लगा है। बीते दो दिनों में उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। नवादा में गर्मी चरम पर पहुंच रही है। यानी सही मायने में गर्मी बढ़ रही है। 24 घंटे में तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई और शुक्रवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। बीते 24 घंटों के भीतर दिन और रात के तापमान में उछाल आने से गर्मी का असर और बढ़ा है। इस महीने में पहलीबार तापमान का पारा 40 डिग्री छू रहा है। शुक्रवार को नवादा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। बता दें कि नवादा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है लेकिन बारिश के चलते इस बार अप्रैल में गर्मी नहीं हुई। अब फिर से गर्मी लौटरही है। अगामी 10 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अभी से ही गर्म हवा यानी लू चलने लगी है। सिटी रिपोर्टर | नवादा बीते 15 दिन से बारिश आंधी और हल्की ठंड के बाद एकबार फिर से तापमान का लेवल चढ़ने लगा है। बीते दो दिनों में उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। नवादा में गर्मी चरम पर पहुंच रही है। यानी सही मायने में गर्मी बढ़ रही है। 24 घंटे में तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई और शुक्रवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। बीते 24 घंटों के भीतर दिन और रात के तापमान में उछाल आने से गर्मी का असर और बढ़ा है। इस महीने में पहलीबार तापमान का पारा 40 डिग्री छू रहा है। शुक्रवार को नवादा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। बता दें कि नवादा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है लेकिन बारिश के चलते इस बार अप्रैल में गर्मी नहीं हुई। अब फिर से गर्मी लौटरही है। अगामी 10 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अभी से ही गर्म हवा यानी लू चलने लगी है।
No tags for this post.