पूर्णिया में सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक शास्त्रीनगर वार्ड-3 निवासी अनिरुद्ध पांडे के बेटे अर्जुन पांडे (45) है। मृतक की बहन कामिनी मिश्रा ने कहा कि भाई के 3 बच्चे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद वे घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। पत्नी शास्त्रीनगर में रहना नहीं चाहती थी। वो हमेशा पटना में रहने के लिए बोलती थी। 3 महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी पहले मायके चली गई। पत्नी पूर्णिया नहीं आना चाहती थी। मेरा भाई अकेले घर में रहता था। पत्नी के जाने के बाद वे काफी परेशान रहते थे। शनिवार शाम भाई से बात हुई थी। तब सब ठीक था। रविवार की सुबह कॉल किया था, पर उन्होंने रिसीव नहीं किया। मैं अपने पति और बेटे के साथ उनके घर पर गई। उन्हें आवाज लगाई। दरवाजे पर दस्तक दी, फिर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। हमलोगों ने पुलिस को सूचना दी। मधुबनी थाना की पुलिस पहुंची और दरवाजे को तोड़कर अंदर गई तो पता चला भाई फंदे से लटका हुआ है। घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड नंबर-3 की है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान ने सुसाइड किया है। परिजन ने फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक शास्त्रीनगर वार्ड-3 निवासी अनिरुद्ध पांडे के बेटे अर्जुन पांडे (45) है। मृतक की बहन कामिनी मिश्रा ने कहा कि भाई के 3 बच्चे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद वे घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। पत्नी शास्त्रीनगर में रहना नहीं चाहती थी। वो हमेशा पटना में रहने के लिए बोलती थी। 3 महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी पहले मायके चली गई। पत्नी पूर्णिया नहीं आना चाहती थी। मेरा भाई अकेले घर में रहता था। पत्नी के जाने के बाद वे काफी परेशान रहते थे। शनिवार शाम भाई से बात हुई थी। तब सब ठीक था। रविवार की सुबह कॉल किया था, पर उन्होंने रिसीव नहीं किया। मैं अपने पति और बेटे के साथ उनके घर पर गई। उन्हें आवाज लगाई। दरवाजे पर दस्तक दी, फिर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। हमलोगों ने पुलिस को सूचना दी। मधुबनी थाना की पुलिस पहुंची और दरवाजे को तोड़कर अंदर गई तो पता चला भाई फंदे से लटका हुआ है। घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड नंबर-3 की है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान ने सुसाइड किया है। परिजन ने फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No tags for this post.