गोरखपुर में उपज फाउंडेशन और वन विभाग ने एक घायल सारस पक्षी का सफल रेस्क्यू किया है। यह घटना 12 नवंबर 2025 को सुबह 9 बजे सिधवल चौराहा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास सामने आई, जब एक सारस घायल अवस्था में मिला। घायल सारस की सूचना उपज फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर पर मिली। सूचना मिलते ही स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों की सहायता से पक्षी को प्राथमिक इलाज दिया। प्राथमिक इलाज के बाद सारस की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। लेकिन उसके पैर में गंभीर चोट थी। जिसके कारण वह उड़ने में असमर्थ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उपज फाउंडेशन ने तत्काल वन विभाग, गोरखपुर रेंज को सूचित किया। वन विभाग ने तुरंत एक टीम मौके पर भेजी, जिसने घायल सारस का रेस्क्यू किया। विभाग ने पक्षी के उचित उपचार और सुरक्षित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस पूरे अभियान में स्थानीय नागरिकों और उपज फाउंडेशन के स्वयंसेवकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा, जिसने घायल सारस के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाई।


