महिला वॉशरूम से 6 फीट लंबा सांप का रेस्क्यू:बोकारो के चास कॉलेज में मची अफरातफरी, जंगल में छोड़ा गया सांप

महिला वॉशरूम से 6 फीट लंबा सांप का रेस्क्यू:बोकारो के चास कॉलेज में मची अफरातफरी, जंगल में छोड़ा गया सांप

बोकारो के चास स्थित चास कॉलेज में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला स्टाफ के वॉशरूम से लगभग 6 फीट लंबा धामिन सांप पकड़ा गया। यह घटना दोपहर के भोजन के समय हुई। कॉलेज की एक महिला कर्मचारी जब वॉशरूम में गईं, तो उन्हें अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। करीब से देखने पर उन्होंने एक बड़ा धामिन सांप देखा, जिससे वे भयभीत हो गईं। छात्रों और स्टाफ ने तुरंत कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना दी महिला कर्मचारी की चीख सुनकर पूरे कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। छात्रों और स्टाफ ने तुरंत कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना दी। कुछ कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए सांप को वॉशरूम से बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया और कॉलेज परिसर से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीसी ठाकुर ने बताया कि परिसर में नियमित रूप से सफाई और निरीक्षण का कार्य किया जाता है, लेकिन यह घटना चिंताजनक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में वॉशरूम और आसपास के क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जाएगी ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। धामिन सांप विषहीन होता है और मुख्य रूप से चूहों का शिकार करता है सांप विशेषज्ञों के अनुसार, धामिन सांप विषहीन होता है और मुख्य रूप से चूहों का शिकार करता है। हालांकि, इसके बड़े आकार के कारण लोग अक्सर डर जाते हैं। इस घटना के कारण कॉलेज में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *