निस्तार डिपो में दाह संस्कार की लकड़ी नहीं, परिजन हो रहे परेशान

खरगोन | क्षेत्र के निस्तार डिपो में दाह संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी यहां जलाऊ लकड़ी, इमारती लकड़ी और बांस-बल्ली आसानी से मिलती थी। लेकिन पिछले दो से तीन माह से डिपो में दाह संस्कार के लिए भी लकड़ी उपलब्ध नहीं है। वन विभाग के कर्मचारी नियमित ड्यूटी पर उपस्थित रहते हैं। लेकिन लकड़ी की आपूर्ति बंद होने से डिपो केवल नाम मात्र का होकर रह गया है। बीते दिनों गांव के संतोष मालवीय और सीताराम सोनी के अंतिम संस्कार में परिजनों को डिपो से एक भी लकड़ी नहीं मिली। मजबूरन गांववालों ने सामूहिक सहयोग से लकड़ी इकट्ठी कर संस्कार सम्पन्न कराया। ग्रामीणों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द डिपो में जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराई जाए। ताकि अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्यों में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *