RCB ने CSK के लिए बजाया ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी’, विवाद बढ़ा; अब BCCI लेगा एक्शन!

RCB ने CSK के लिए बजाया ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी’, विवाद बढ़ा; अब BCCI लेगा एक्शन!

IPL 2026, RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चल रहे ‘राइवलरी वीक’ में दो सबसे बड़ी टीमों, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैदान की जंग अब विवादों में बदल गई है। 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बीसीसीआई (BCCI) का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

ये था पूरा विवाद

CSK का आरोप है कि जब उनकी पारी शुरू होने वाली थी, तब स्टेडियम के DJ ने ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी’ गाना बजाया। यह गाना अक्सर सोशल मीडिया पर दक्षिण भारतीयों के खिलाफ रूढ़िवादी (stereotypes) मीम्स में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। CSK को लगता है कि यह उनके खिलाड़ियों का अपमान करने की कोशिश थी।

दिग्गज अधिकारियों ने ये कहा

एक सीनियर IPL अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्हें CSK की शिकायत मिल गई है और IPL गवर्निंग काउंसिल इस मामले की जांच करेगी। काशी विश्वनाथन (CSK मैनेजिंग डायरेक्टर) ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘DJ का काम अपनी टीम को सपोर्ट करना होता है, लेकिन यहां हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ भद्दी टिप्पणियां की गईं। हमने इसीलिए BCCI को पत्र लिखा है।’ गाने के अलावा, CSK ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि जब उनके खिलाड़ी आउट हो रहे थे, तब DJ पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर उनके खिलाफ टिप्पणियां कर रहा था। उनका कहना है कि DJ का काम माहौल बनाना है, न कि विपक्षी टीम को नीचा दिखाना।

मैदान पर RCB का दबदबा

भले ही रिकॉर्ड्स में चेन्नई आगे रही हो, लेकिन हाल के समय में RCB ने चेन्नई पर बढ़त बनाई है। 2026 के इस मुकाबले में भी RCB ने चेन्नई को 43 रनों से करारी शिकस्त दी।

धोनी के बिना चेन्नई का संघर्ष

एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में CSK के लिए IPL 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम अपने पहले 5 में से 3 मैच हार चुकी है। हालांकि, पिछले दो मैचों (दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ) में जीत दर्ज कर उन्होंने वापसी की कोशिश की है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि एमएस धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *