बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के तहत NDA मंगलवार को पश्चिम चंपारण में 3 बड़ी जनसभाएं आयोजित करेगा। भाजपा सांसद रवि किशन और RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चनपटिया, लौरिया और नौतन विधानसभा क्षेत्रों में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। पहली जनसभा चनपटिया विधानसभा के सिरिसिया फील्ड में मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें गोरखपुर के सांसद रवि किशन और RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मंच साझा करेंगे। वे वर्तमान विधायक उमाकांत सिंह के समर्थन में मतदाताओं से अपील करेंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे रवि किशन इन सभाओं के लिए क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है और प्रशासन सतर्क है। रवि किशन अपने फिल्मी अंदाज में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे, जबकि उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। NDA के झंडों व पोस्टरों से सजाया गया दूसरी जनसभा लौरिया विधानसभा के योगापट्टी प्रखंड के बलुआ फील्ड में दोपहर लगभग एक बजे से शुरू होगी। यहां भी रवि किशन और उपेंद्र कुशवाहा भाजपा प्रत्याशी विनय बिहारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच और पंडाल को NDA के झंडों व पोस्टरों से सजाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रवि किशन और उपेंद्र कुशवाहा होंगे शामिल तीसरी जनसभा नौतन विधानसभा क्षेत्र के बैरिया प्रखंड कार्यालय के समीप भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित होगी। इसमें रवि किशन और उपेंद्र कुशवाहा भाजपा प्रत्याशी नारायण प्रसाद के समर्थन में मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। इन तीनों सभाओं को NDA के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। रवि किशन और उपेंद्र कुशवाहा जैसे प्रमुख नेताओं की उपस्थिति से मंगलवार को पश्चिम चंपारण का राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के तहत NDA मंगलवार को पश्चिम चंपारण में 3 बड़ी जनसभाएं आयोजित करेगा। भाजपा सांसद रवि किशन और RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चनपटिया, लौरिया और नौतन विधानसभा क्षेत्रों में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। पहली जनसभा चनपटिया विधानसभा के सिरिसिया फील्ड में मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें गोरखपुर के सांसद रवि किशन और RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मंच साझा करेंगे। वे वर्तमान विधायक उमाकांत सिंह के समर्थन में मतदाताओं से अपील करेंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे रवि किशन इन सभाओं के लिए क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है और प्रशासन सतर्क है। रवि किशन अपने फिल्मी अंदाज में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे, जबकि उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। NDA के झंडों व पोस्टरों से सजाया गया दूसरी जनसभा लौरिया विधानसभा के योगापट्टी प्रखंड के बलुआ फील्ड में दोपहर लगभग एक बजे से शुरू होगी। यहां भी रवि किशन और उपेंद्र कुशवाहा भाजपा प्रत्याशी विनय बिहारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच और पंडाल को NDA के झंडों व पोस्टरों से सजाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रवि किशन और उपेंद्र कुशवाहा होंगे शामिल तीसरी जनसभा नौतन विधानसभा क्षेत्र के बैरिया प्रखंड कार्यालय के समीप भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित होगी। इसमें रवि किशन और उपेंद्र कुशवाहा भाजपा प्रत्याशी नारायण प्रसाद के समर्थन में मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। इन तीनों सभाओं को NDA के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। रवि किशन और उपेंद्र कुशवाहा जैसे प्रमुख नेताओं की उपस्थिति से मंगलवार को पश्चिम चंपारण का राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग जाएगा।


