बिहार में NDA की जबरदस्त और एकतरफा जीत के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बिहार की जनता को इस जीत के लिए बधाई दी और कहा कि यह नतीजे पूरी तरह जनता के विश्वास का प्रतीक हैं। रवि किशन अपने वीडियो में बोले- “हम सांसद रवि किशन शुक्ला गोरखपुर से धन्यवाद बिहार के, बधाई मोदी जी नीतीश कुमार जी के। जय हो बिहार ऐतिहासिक जीत हो गईल हो। शिक्षित यदुवंशी भी कईने, माई भी बहिन भी कईलिश, नया युवा फार्ट टाइम वोटर्स झार के वोट किए।
अद्भुत रिजल्ट है, अद्भुतम रिजल्ट है, अद्भुताश रिजल्ट है! अपने विकास खातिर अपने अस्मिता के सम्मान खातिर, जंगल राज के हमेशा पाताल लोक में भेज देवे खातिर ई वोटिंग भइल बाटे।
जितना धन्यवाद देब उतना कम बाटे। दिल खुश कर दिया आपने वह सारी सभाएं, वह सारी थकान वह सारी चिंता सब दूर हो गया।
वह सभी स्टार प्रचारक बूथ कार्यकर्ता हाई कमान सबके प्रणाम बा। या कोई नार्मल जीत नहीं है बिहार की जनता ने खुद के लिए वोट किया है।
उनको पता है मोदी जी हैं नीतीश जी हैं उनको पता है भारतीय जनता पार्टी है एनडीए सरकार है अपने पांचो पांडवों पर विश्वास है क्या जीत हुई है चारों तरफ चर्चा हो गईल एकर। बमबम एकदम हर हर महादेव। महादेव का डमरू एकदम गढ़ गढ़ गढ़ गढ़ बाजे लागल आज। धन्य हो बिहार! सीता मैया की जय, राम तो आ गए अयोध्या अब मां सीता भी आ रही बिहार। जय ही हर हर महादेव।” ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए…


