रामगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 40 मेडल:5वीं पूर्वी भारत कराटे चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

रामगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 40 मेडल:5वीं पूर्वी भारत कराटे चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 5वीं पूर्वी भारत कराटे चैंपियनशिप में रामगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 40 पदक अपने नाम किए। इन 40 पदकों में 10 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया, जहां रामगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने कौशल और टीम भावना से सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंजलि कुमारी (66), मंदाकिनी यादव (54), कश्वी मेहता, नैतिक वात्स, नैन्सी सिंह, केवियन राय माजिया, कार्तिक राज गुप्ता, शिवा यादव, राघव शाह और सुमन कुमार (9 वर्ष, 25 किग्रा वर्ग, कुमिते) शामिल हैं। रजत पदक विजेताओं में चंद्रप्रकाश उपाध्याय, मनीष राज और प्रमोद यादव (सीनियर टीम काता), शिवा कुमारी (U-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते 50 किग्रा), प्रियंका कुमारी (45 किग्रा), संध्या कुमारी (55 किग्रा), प्रांजल कुमार (11 वर्ष, पुरुष 45 किग्रा), प्रमोद यादव (50 किग्रा), निकिता, आयुषी, शुभम, ओम कुमार महतो (11 वर्ष, 35 किग्रा, कुमिते) और रामानुजन (10 वर्ष, 25 किग्रा, कुमिते) शामिल हैं। कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में मनीष राज (सीनियर पुरुष 60 किग्रा), उदय राज सोय (55 किग्रा), रिया राज (महिला 42 किग्रा), वैष्णवी सिन्हा (महिला 50 किग्रा), संध्या कुमारी (महिला 55 किग्रा), प्रिया कुमारी (59 किग्रा), अभिजीत कुमार (पुरुष -55 किग्रा), अंजलि कुमारी (जूनियर महिला), राजकुमार वर्मा (2 पदक), आयांसी प्रिशा, पार्थ अद्यंत त्रिपाठी, अमन गोस्वामी (कुमिते व काता), सद्भाव मोहंती (47 किग्रा, कुमिते) और सामी राज (35 किग्रा, कुमिते) शामिल हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 5वीं पूर्वी भारत कराटे चैंपियनशिप में रामगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 40 पदक अपने नाम किए। इन 40 पदकों में 10 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया, जहां रामगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने कौशल और टीम भावना से सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंजलि कुमारी (66), मंदाकिनी यादव (54), कश्वी मेहता, नैतिक वात्स, नैन्सी सिंह, केवियन राय माजिया, कार्तिक राज गुप्ता, शिवा यादव, राघव शाह और सुमन कुमार (9 वर्ष, 25 किग्रा वर्ग, कुमिते) शामिल हैं। रजत पदक विजेताओं में चंद्रप्रकाश उपाध्याय, मनीष राज और प्रमोद यादव (सीनियर टीम काता), शिवा कुमारी (U-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते 50 किग्रा), प्रियंका कुमारी (45 किग्रा), संध्या कुमारी (55 किग्रा), प्रांजल कुमार (11 वर्ष, पुरुष 45 किग्रा), प्रमोद यादव (50 किग्रा), निकिता, आयुषी, शुभम, ओम कुमार महतो (11 वर्ष, 35 किग्रा, कुमिते) और रामानुजन (10 वर्ष, 25 किग्रा, कुमिते) शामिल हैं। कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में मनीष राज (सीनियर पुरुष 60 किग्रा), उदय राज सोय (55 किग्रा), रिया राज (महिला 42 किग्रा), वैष्णवी सिन्हा (महिला 50 किग्रा), संध्या कुमारी (महिला 55 किग्रा), प्रिया कुमारी (59 किग्रा), अभिजीत कुमार (पुरुष -55 किग्रा), अंजलि कुमारी (जूनियर महिला), राजकुमार वर्मा (2 पदक), आयांसी प्रिशा, पार्थ अद्यंत त्रिपाठी, अमन गोस्वामी (कुमिते व काता), सद्भाव मोहंती (47 किग्रा, कुमिते) और सामी राज (35 किग्रा, कुमिते) शामिल हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *