राजपाल यादव ने तिहाड़ के कठिन वक्त का किया खुलासा, बोले- ‘मेरे लिए जेल में सबसे मुश्किल पल…

राजपाल यादव ने तिहाड़ के कठिन वक्त का किया खुलासा, बोले- ‘मेरे लिए जेल में सबसे मुश्किल पल…

Rajpal Yadav: पिछले कुछ हफ़्तों से बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव सुर्खियों में हैं। बीती 5 फरवरी को एक्टर ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले के चलते सरेंडर किया था। हालांकि, तिहाड़ जेल में तकरीबन 11 दिन बिताने के बाद राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से 18 मार्च, 2026 तक अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद राजपाल सीधे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित अपने गांव में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गए। जहां से उनका डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है। जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता ने तिहाड़ जेल में बिताए अपने दिनों के बारे में बात करते हुए कहा कि 9 करोड़ रुपयों का ये मामला कई सालों से चल रहा था और उन्हें लगता है कि इसे कानूनी रूप से निपटाना ही सही था।

राजपाल यादव ने तिहाड़ के अपने सबसे कठिन समय का खुलासा किया (Rajpal Yadav’s Most Difficult Phase During Jail Time)

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए राजपाल ने कहा, “जेल में बिताय दिनों का सबसे कठिन पल परिवार से दूर रहना था। लेकिन मैंने एक नियमित रुटीन का पालन किया था। मैं सुबह जल्दी उठता था और सांस लेने सम्बन्धी एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने पर ध्यान देता था।”

राजपाल यादव ने परिवार के साथ होने के लिए सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक कठिन दौर के बाद उस समय अपनों के साथ होना उनके लिए बहुत मायने रखता था।

राजपाल यादव ने जताया आभार

इसके अलावा, यादव ने किसी का नाम लिए बिना, इंडस्टी के उन लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनका कर्ज चुकाने में आर्थिक रूप से उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि उन्हें मिले सपोर्ट के लिए वो बहुत आभारी हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके साथ सबसे ज्यादा जो बात जुड़ी रही, वह थी लोगों, श्रोताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों का विश्वास, और उनके जैसे व्यक्ति के लिए सम्मान, समय और अपनी बात सुनाना किसी भी चीज से बढ़कर मायने रखता है।

काम के शेड्यूल में बदलाव आ सकता है

आने वाले साम्य और योजनाओं के बारे में राजपाल ने कहा कि वो अदालत का सम्मान करना जारी रखेंगे और हर निर्देश का पालन करेंगे, शुरुआत से ही अपने रुख पर कायम रहेंगे और कानूनी प्रक्रिया को अपना काम करने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले ने उनके शूटिंग शेड्यूल को अव्यवस्थित किया है, लेकिन जल्द ही शूटिंग शुरू करने को लेकर उन्होंने विश्वास जताया।

राजपाल यादव ने आगे कहा, “काम के शेड्यूल में थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन मैं धीरे-धीरे और जिम्मेदारी से काम पर लौट आऊंगा। एक्टिंग सालों से मेरा जीवन रहा है, और मैं इसके प्रति समर्पित हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *