गया के गुरारू में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अब ‘ठोकने’ की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति होती है। राजनाथ सिंह गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। रक्षा मंत्री ने बिहार की जनता से आह्वान किया कि वे तय करें कि उन्हें विकास चाहिए या ‘जंगलराज’ की वापसी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल झूठे वादों से जनता को गुमराह कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, “पहले कहा जाता था ‘आइए न बिहार में ठोक देंगे कपार में’, लेकिन अब कहा जाता है ‘आइए न बिहार में, एनडीए के विकसित बिहार में’।” प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास तेज – राजनाथ सिंह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार के तेजी से आगे बढ़ने का भी जिक्र किया। सभा में रक्षा मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आतंकवादियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों के आधार पर जवाब देता है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे यह विशाल जनसभा गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के डीहा गांव में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने की, जबकि मंच संचालन नंदकिशोर ठाकुर ने किया। इस दौरान भाजपा-जदयू के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। गया के गुरारू में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अब ‘ठोकने’ की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति होती है। राजनाथ सिंह गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। रक्षा मंत्री ने बिहार की जनता से आह्वान किया कि वे तय करें कि उन्हें विकास चाहिए या ‘जंगलराज’ की वापसी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल झूठे वादों से जनता को गुमराह कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, “पहले कहा जाता था ‘आइए न बिहार में ठोक देंगे कपार में’, लेकिन अब कहा जाता है ‘आइए न बिहार में, एनडीए के विकसित बिहार में’।” प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास तेज – राजनाथ सिंह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार के तेजी से आगे बढ़ने का भी जिक्र किया। सभा में रक्षा मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आतंकवादियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों के आधार पर जवाब देता है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे यह विशाल जनसभा गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के डीहा गांव में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने की, जबकि मंच संचालन नंदकिशोर ठाकुर ने किया। इस दौरान भाजपा-जदयू के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


