राजनाथ सिंह, मांझी 5 नवंबर को जमुई में करेंगे जनसभा:श्रेयसी सिंह के समर्थन में करेंगे प्रचार, त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना

राजनाथ सिंह, मांझी 5 नवंबर को जमुई में करेंगे जनसभा:श्रेयसी सिंह के समर्थन में करेंगे प्रचार, त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार 5 नवंबर को जमुई पहुंचेंगे। दोनों नेता यहां भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शहर के श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम के मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। चुनावी रफ्तार तेज, नेताओं की जुटान बढ़ी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। जमुई विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होगा। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं और बड़े नेताओं की सभाएं लगातार आयोजित की जा रही हैं। तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता भाजपा नेताओं ने बताया कि श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम में होने वाली इस जनसभा को लेकर कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। मंच, पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने भी विशेष तैयारी की है।सभा में राजनाथ सिंह और जीतन राम मांझी मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना जमुई विधानसभा क्षेत्र (241) में इस बार मुकाबला तीन दलों के बीच रोमांचक होता दिख रहा है। भाजपा की ओर से श्रेयसी सिंह मैदान में हैं, जबकि राजद से मो. शमशाद आलम और जन सुराज से अनिल साह चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मुकाबला मुख्य रूप से श्रेयसी सिंह और शमशाद आलम के बीच है, लेकिन अनिल साह की उपस्थिति राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है, जिसका अप्रत्यक्ष लाभ राजद उम्मीदवार को मिल सकता है। आसपास की सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला इधर, झाझा विधानसभा में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला है। चकाई में भी दोनों दलों के बीच प्रतिद्वंद्विता देखी जा रही है, जबकि सिकंदरा विधानसभा में हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) और राजद के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार 5 नवंबर को जमुई पहुंचेंगे। दोनों नेता यहां भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शहर के श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम के मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। चुनावी रफ्तार तेज, नेताओं की जुटान बढ़ी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। जमुई विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होगा। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं और बड़े नेताओं की सभाएं लगातार आयोजित की जा रही हैं। तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता भाजपा नेताओं ने बताया कि श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम में होने वाली इस जनसभा को लेकर कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। मंच, पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने भी विशेष तैयारी की है।सभा में राजनाथ सिंह और जीतन राम मांझी मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना जमुई विधानसभा क्षेत्र (241) में इस बार मुकाबला तीन दलों के बीच रोमांचक होता दिख रहा है। भाजपा की ओर से श्रेयसी सिंह मैदान में हैं, जबकि राजद से मो. शमशाद आलम और जन सुराज से अनिल साह चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मुकाबला मुख्य रूप से श्रेयसी सिंह और शमशाद आलम के बीच है, लेकिन अनिल साह की उपस्थिति राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है, जिसका अप्रत्यक्ष लाभ राजद उम्मीदवार को मिल सकता है। आसपास की सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला इधर, झाझा विधानसभा में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला है। चकाई में भी दोनों दलों के बीच प्रतिद्वंद्विता देखी जा रही है, जबकि सिकंदरा विधानसभा में हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) और राजद के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *