राजगढ़ फिर चैम्पियन, लगातार चौथी बार जीता खिताब

राजगढ़ फिर चैम्पियन, लगातार चौथी बार जीता खिताब

भास्कर संवाददाता | राजगढ़ राजगढ़ शहर के स्टेडियम परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जिला लेबल कॉलेज स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। चिर-प्रतिद्वंदी जीरापुर महाविद्यालय को मात देकर राजगढ़ कॉलेज ने लगातार चौथी बार खिताब अपने नाम किया और इसी के साथ भोपाल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश भी सुनिश्चित कर लिया। इस चौथी ट्रॉफी ने राजगढ़ टीम की क्रिकेटिंग क्षमता और निरंतरता दोनों को फिर साबित कर दिया। दिन की शुरुआत सेमीफाइनल मुकाबले से हुई, जिसमें ब्यावरा और जीरापुर महाविद्यालय आमने-सामने थे। ब्यावरा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन जीरापुर के गेंदबाजों ने कसा हुआ प्रदर्शन किया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए जीरापुर की टीम ने शानदार समन्वय के साथ मैच जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया। उनके प्रदर्शन ने यह साफ संदेश दे दिया था कि वे फाइनल में राजगढ़ को कड़ी चुनौती देने आए हैं। फाइनल की रोमांचक जंग, आखिरी ओवर तक थमीं सांसें फाइनल मुकाबले में जीरापुर ने पहले बल्लेबाजी की और 91 रन बनाए। लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन जीरापुर की गेंदबाजी ने मैच को जीवंत बनाए रखा। राजगढ़ महाविद्यालय की टीम ने संयम से बल्लेबाजी की, पर मैच अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा। टीम को आखिरी ओवर में 7 रन की जरूरत थी, और दबाव के इस माहौल में सचिन सिसोदिया ने लंबा छक्का जड़कर टीम को विजयी बना दिया। राजगढ़ ने मुकाबला 9 विकेट से जीता और जिले में अपनी चौथी लगातार जीत दर्ज की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *