– मौसम विभाग ने बताया, आज भी राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट का दौर है। इससे सर्दी का अहसास बढ़ गया है। बीती रात भी तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास हुआ। वहीं सुबह जल्द घर से निकलने वाले लोगों का आज सवेरे गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे रात में सर्दी का अहसास बढ़ गया है। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे धूप-छांव की िस्थति रही। आज सवेरे गुलाबी नगर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 24 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 24 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतमतामपान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से कई जिलों में तापमान में गिरावट महसूस हुई है। इससे सर्दी का जोर बढ़ने की संभावना है।


