– गुलाबी नगर आज सवेरे बादलों से गुलजार, तापमान में गिरावट
जयपुर। राजधानी जयपुर में कल दिन में हुई बारिश के बाद आज सवेरे भी बादल छाए हुए हैं। सवेरे से घटाएं आसमान में दिख रही हैं। बादल छाने से आज सवेरे से गुलाबी नगर के तापमान में गिरावट है। मौसम में लोगों को गर्मी महसूस नहीं हो रही है। प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश होने से वहां भी तापमान में गिरावट है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहा। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान आज 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहा। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। आज धौलपुर और दौसा जिलों में बारिश की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने की संभावना है। आज अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। बाड़मेर-जोधपुर में बारिश की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। आज सीकर जिले में बारिश की संभावना है।
No tags for this post.