केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जहानाबाद में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और राहुल गांधी के बयानों को संविधान के विपरीत बताया। 2005 से पहले के ‘जंगलराज’, सुशासन को करें वोट जहानाबाद में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को ललन सिंह ने राजा बाजार में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से 2005 से पहले के ‘जंगलराज’ की याद दिलाते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ललन सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले संविधान की किताब लेकर घूमते थे, लेकिन अब वे संविधान के विपरीत बातें कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं। भारत के नागरिक को ही वोट का अधिकार , किसी और को नहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल भारत के नागरिक को ही वोट का अधिकार होगा, घुसपैठियों को नहीं। ललन सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष घुसपैठियों के नाम हटाए जाने का विरोध कर रहा है और खुद वोट की चोरी कर रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी सवाल उठाए। ललन सिंह ने पूछा कि तेजस्वी यादव ने अब तक यह नहीं बताया है कि उनके तीन अलग-अलग जगहों के EPIC कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) कहां से आए। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। ललन सिंह ने आरोप लगाया कि ये लोग मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग ने ऐसा नहीं होने दिया। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरा मोकामा ‘अनंतमय’ मोकामा की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरा मोकामा ‘अनंतमय’ हो गया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जहानाबाद में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और राहुल गांधी के बयानों को संविधान के विपरीत बताया। 2005 से पहले के ‘जंगलराज’, सुशासन को करें वोट जहानाबाद में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को ललन सिंह ने राजा बाजार में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से 2005 से पहले के ‘जंगलराज’ की याद दिलाते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ललन सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले संविधान की किताब लेकर घूमते थे, लेकिन अब वे संविधान के विपरीत बातें कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं। भारत के नागरिक को ही वोट का अधिकार , किसी और को नहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल भारत के नागरिक को ही वोट का अधिकार होगा, घुसपैठियों को नहीं। ललन सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष घुसपैठियों के नाम हटाए जाने का विरोध कर रहा है और खुद वोट की चोरी कर रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी सवाल उठाए। ललन सिंह ने पूछा कि तेजस्वी यादव ने अब तक यह नहीं बताया है कि उनके तीन अलग-अलग जगहों के EPIC कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) कहां से आए। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। ललन सिंह ने आरोप लगाया कि ये लोग मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग ने ऐसा नहीं होने दिया। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरा मोकामा ‘अनंतमय’ मोकामा की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरा मोकामा ‘अनंतमय’ हो गया है।


