राहुल गांधी ने Gen-Z से वोट करने की अपील की:बिहार चुनाव के बीच जारी किया वीडियो, कहा- महागठबंधन की सरकार में हर बिहारी की आवाज होगी

राहुल गांधी ने Gen-Z से वोट करने की अपील की:बिहार चुनाव के बीच जारी किया वीडियो, कहा- महागठबंधन की सरकार में हर बिहारी की आवाज होगी

कल बिहार में पहले फेज का चुनाव होना है। सभी पार्टियों अपने प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें राहुल गांधी ने गारंटी दी है कि अगर उनके महागठबंधन की सरकार बनेगी तो गरीबों किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलित महादलितों, अल्पसंख्यक और गरीब जनरल कास्ट की सरकार बनाएंगे। इस सरकार में हर बिहारी की आवाज होगी। उन्होंने आगे कहा कि आज मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपको बिहार की एक कहानी सुनाई, जो एक गांव, एक परिवार की कहानी थी। मगर यही बिहार के लाखों लोगों के साथ हुआ है। लोगों का वोट काटा है और छीना गया है। वोट चोरी, संविधान पर आक्रमण है और हम सभी को वोट चोरी रोकनी है। राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, ‘बिहार के मेरे युवा साथियों, मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों, कल का दिन सिर्फ़ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है। आपमें से कई पहली बार वोट डालने जा रहे हैं – यह सिर्फ़ आपका अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। आपने देखा, हरियाणा में किस तरह भयंकर वोट चोरी का खेल खेला गया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ – हर जगह इन लोगों ने जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश की। अब इनकी नज़र बिहार पर है, आपके वोट पर, आपके भविष्य पर। कल बड़ी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुँचिए, महागठबंधन के अपने प्रत्याशी को वोट दीजिए। बूथ पर हो रही हर साजिश, हर हेरफेर पर सतर्क रहिए – लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, जागरूक जनता होती है। बिहार का भविष्य आपके हाथ में है – “वोट चोरी, सरकार चोरी” की इस साजिश को हराइए। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए, अपने वोट से लोकतंत्र को बचाइए, बिहार को जगाइए। जय हिंद, जय बिहार। आपका साथी, राहुल गांधी। कल बिहार में पहले फेज का चुनाव होना है। सभी पार्टियों अपने प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें राहुल गांधी ने गारंटी दी है कि अगर उनके महागठबंधन की सरकार बनेगी तो गरीबों किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलित महादलितों, अल्पसंख्यक और गरीब जनरल कास्ट की सरकार बनाएंगे। इस सरकार में हर बिहारी की आवाज होगी। उन्होंने आगे कहा कि आज मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपको बिहार की एक कहानी सुनाई, जो एक गांव, एक परिवार की कहानी थी। मगर यही बिहार के लाखों लोगों के साथ हुआ है। लोगों का वोट काटा है और छीना गया है। वोट चोरी, संविधान पर आक्रमण है और हम सभी को वोट चोरी रोकनी है। राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, ‘बिहार के मेरे युवा साथियों, मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों, कल का दिन सिर्फ़ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है। आपमें से कई पहली बार वोट डालने जा रहे हैं – यह सिर्फ़ आपका अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। आपने देखा, हरियाणा में किस तरह भयंकर वोट चोरी का खेल खेला गया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ – हर जगह इन लोगों ने जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश की। अब इनकी नज़र बिहार पर है, आपके वोट पर, आपके भविष्य पर। कल बड़ी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुँचिए, महागठबंधन के अपने प्रत्याशी को वोट दीजिए। बूथ पर हो रही हर साजिश, हर हेरफेर पर सतर्क रहिए – लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, जागरूक जनता होती है। बिहार का भविष्य आपके हाथ में है – “वोट चोरी, सरकार चोरी” की इस साजिश को हराइए। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए, अपने वोट से लोकतंत्र को बचाइए, बिहार को जगाइए। जय हिंद, जय बिहार। आपका साथी, राहुल गांधी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *