नूंह में RAF जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान:प्लास्टिक कचरे के उपयोग को कम करने का दिया संदेश,50 जवान फील्ड में उतरे

नूंह जिले के गांव नबावगढ़ में आरएएफ 194 बटालियन के जवानों ने मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने के लिए भी जागरूक किया है। कमांडेंट किशोर कुमार के निर्देश पर चले इस अभियान में गांव के सरपंच, मौजीज लोग और काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस सफाई अभियान में करीब 50 जवानों ने भाग लिया। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार चलाया सफाई अभियान वाहिनी द्रुत कार्य बल के सहायक कमांडेंट मीठालाल और प्रेम कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें आदेश प्राप्त हुआ था कि अपने आसपास के गांव में स्वच्छता अभियान चलाना है। इसी निर्देश की पालना करते हुए जवानों ने गांव नबावगढ़ में ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया है। जवानों ने पूरे गांव में घुमाकर साफ-सफाई की। सड़क किनारे उगी बरसाती घासों को भी काटा। प्लास्टिक कचरे के उपयोग को कम करने का दिया संदेश अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ ग्रामीणों में स्वैच्छिक श्रमदान की भावना जगाना था। साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और प्लास्टिक कचरे के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार, देव करण मीणा,सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार सैनी सहित करीब 50 अधिकारी व जवान मौजूद रहे। सभी ने ग्रामीणों से आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *