पूर्णिया-कोलकाता फ्लाइट लगातार दूसरे दिन कैंसिल:खराब मौसम और तकनीकी कारण बनी वजह, दो दिन में दो एयरलाइंस की सेवा बाधित रही

पूर्णिया-कोलकाता फ्लाइट लगातार दूसरे दिन कैंसिल:खराब मौसम और तकनीकी कारण बनी वजह, दो दिन में दो एयरलाइंस की सेवा बाधित रही

पूर्णिया एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली उड़ानों पर लगातार दूसरे दिन ब्रेक लग गया। दोनों दिन फ्लाइट कैंसिल होने की वजह अलग-अलग रही। शुक्रवार को स्टार एयर की अहमदाबाद-पूर्णिया-कोलकाता रूट पर चलने वाली फ्लाइट को मौसम खराब होने के कारण कैंसिल किया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। वहीं, गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द रही थी। उस दिन मौसम पूरी तरह सामान्य था, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते उड़ान भरना संभव नहीं हो पाया। दोनों दिनों में फ्लाइट कैंसिल होने के बावजूद पूर्णिया एयरपोर्ट पर अन्य विमानों की आवाजाही सामान्य बनी रही। शुक्रवार को एयरपोर्ट से कुल 8 विमानों का आना जाना हुआ। इस दौरान 418 यात्रियों का आना और 437 यात्रियों का जाना हुआ। कुल 855 यात्रियों की आवाजाही हुई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता एयरपोर्ट के डायरेक्टर आई.पी. गुप्ता ने बताया कि स्टार एयर की फ्लाइट खराब मौसम के कारण रद्द की गई है, जबकि कल इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी कारणों से कैंसिल रही थी। दोनों मामलों में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। बाकी उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। परेशानियों का सामना करना पड़ा फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान यात्री अमित ने कहा कि लगातार दो दिन फ्लाइट कैंसिल होने से परेशानी जरूर हुई है, लेकिन जब वजह साफ-साफ बताई जाती है तो स्थिति समझ में आती है। उम्मीद है जल्द उड़ानें नियमित होंगी। पूर्णिया एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली उड़ानों पर लगातार दूसरे दिन ब्रेक लग गया। दोनों दिन फ्लाइट कैंसिल होने की वजह अलग-अलग रही। शुक्रवार को स्टार एयर की अहमदाबाद-पूर्णिया-कोलकाता रूट पर चलने वाली फ्लाइट को मौसम खराब होने के कारण कैंसिल किया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। वहीं, गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द रही थी। उस दिन मौसम पूरी तरह सामान्य था, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते उड़ान भरना संभव नहीं हो पाया। दोनों दिनों में फ्लाइट कैंसिल होने के बावजूद पूर्णिया एयरपोर्ट पर अन्य विमानों की आवाजाही सामान्य बनी रही। शुक्रवार को एयरपोर्ट से कुल 8 विमानों का आना जाना हुआ। इस दौरान 418 यात्रियों का आना और 437 यात्रियों का जाना हुआ। कुल 855 यात्रियों की आवाजाही हुई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता एयरपोर्ट के डायरेक्टर आई.पी. गुप्ता ने बताया कि स्टार एयर की फ्लाइट खराब मौसम के कारण रद्द की गई है, जबकि कल इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी कारणों से कैंसिल रही थी। दोनों मामलों में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। बाकी उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। परेशानियों का सामना करना पड़ा फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान यात्री अमित ने कहा कि लगातार दो दिन फ्लाइट कैंसिल होने से परेशानी जरूर हुई है, लेकिन जब वजह साफ-साफ बताई जाती है तो स्थिति समझ में आती है। उम्मीद है जल्द उड़ानें नियमित होंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *