छोड़कर चली गई गर्लफ्रेंड, रोते-रोते कैमरे के सामने पुनीत सुपरस्टार ने उड़ाए सिर के बाल

छोड़कर चली गई गर्लफ्रेंड, रोते-रोते कैमरे के सामने पुनीत सुपरस्टार ने उड़ाए सिर के बाल

Puneet Superstar Goes Bald Video: सोशल मीडिया पर अपने क्रिंज कंटेंट के लिए मशहूर पुनीत सुपरस्टार अक्सर अपने वीडियोज से लोगों को हैरान कर देते हैं। कभी वो किसी कचरे में अपना मुंह डालते हुए नजर आते हैं तो कभी वो गंदा पानी पीते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बहुत बड़ा कदम उठा लिया है। रोते-रोते पुनीत ने अपने बालों पर रेजर चलाते हुए अपना पूरा सिर मुंडवा लिया है।

पुनीत सुपरस्टार ने मुंडवाया सिर (Puneet Superstar Goes Bald Video)

पुनीत सुपरस्टार के वीडियो को कई पैपराजी पेजिस पर शेयर किया है। इसी के साथ ही दावा किया जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर चली गई है जिसके बाद वो उसकी याद में वो ऐसा कर रहे हैं। हालांकि पुनीत के इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इसे नया कंटेंट ही मान रहा है जिसे सिर्फ लाइक्स और शेयर के लिए अपलोड किया गया है।

पुनीत सुपरस्टार ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरी चांद चली गई। अब उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें कहां छोड़कर गई है या उसे क्या हुआ है, इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है।

लोगों ने भर-भर के किए कमेंट्स

पुनीस सुपरस्टार के इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे उनका एक और ड्रामा बताया। कई लोगों का मानना है कि उन्होंने ये सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए किया है। एक यूजर ने उनके वीडियो को देखने के बाद लिखा- रोज का काम है इसका। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये ऐसी अटपटी चीजें जरूर करता है लेकिन इसका दिल काफी अच्छा है।

वहीं एक यूजर ने लिखा- जाते-जाते भी एक्स कंटेंट देकर चली गई। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इसका तो रोज का काम है। इसे हेडलाइन मत बनाओ।

बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके पुनीत

बता दें बिग बॉस ओटीटी 2 में पुनीत सुपरस्टार नजर आए थे। अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ उन्होंने भी सलमान खान के शो में ग्रैंड एंट्री ली थी लेकिन वो अपनी क्रिंज हरकतों से बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते नजर आए जिसके बाद उन्हें एक दिन बाद ही मेकर्स को बाहर निकालना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *