गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी ने मनाेबल बढ़ाया:कार्यकर्ताओं से बोलीं- बिहार में सरकार बन रही, अब UP की बारी, संगठन मजबूत करें…

गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी ने मनाेबल बढ़ाया:कार्यकर्ताओं से बोलीं- बिहार में सरकार बन रही, अब UP की बारी, संगठन मजबूत करें…

गोरखपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची। वह गोरखपुर के रास्ते बिहार चुनाव प्रचार में जा रही थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर पहले से ही कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद थे। सभी कार्यक्रर्ताओं से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा- बिहार मे सरकार बन रही है। बहुत जल्द यूपी में भी अपनी सरकार होगी। आप लोग संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बिहार में चुनाव करीब है। इसको लेकर सभी पार्टियाें के बड़े नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। अधिकतर नेता गोरखपुर के रास्ते ही बिहार जा रहे हैं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां पहले से ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के साथ पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका गांधी सभी कांग्रेस नेताओं से बात की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ 20 पदाधिकारियों मुलाकता की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी से संगठन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी का परिचय लेते हुए पार्टी संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने को कहा। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। सभी लोग तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। बातचीत कर वह हैलीकॉप्टर से बिहार चली गई। बिहार से चुनाव प्रचार कर शाम 3:30 बजे वह फिर गोरखपुर एयरपोर्ट पर आईं। इस दौरान भी कांग्रेस पदाधिकारी वहां मौजूद रहे। उनसे बातचीत कर जेट प्लेन से रवाना हो गईं। इस दौरान डॉ. सुरहीता करीम, गोरख लाल श्रीवास्तव, जयन्त पाठक, विनोद कुमार पांडेय, सत्येन्द्र निषाद, श्रीश उपाध्याय, उत्कर्ष पांडेय मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *